Neem Face Pack: अक्सर लोगों को एक काफी आम समस्या का सामना करना पड़ता है कि एक पिंपल ठीक होता नहीं कि कुछ दिनों बाद चेहरे के किसी दूसरे हिस्से पर नया दाना नजर आने लगता है. खासकर अगर आपकी स्किन ऑयली या एक्ने-प्रोन है तब तो ये आपके लिए एक आम परेशानी हो सकती है. इस समस्या से बचने के लिए लोग बार-बार नए प्रोडक्ट बदलते हैं, पर उससे कुछ खास असर पड़ता नहीं है. ऐसे में नीम का फेस पैक लगाकर देख सकते हैं. नीम में एंटीमाइक्रोबियल और सूजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं जो पिंपल्स को ठीक करते हैं. यहां जानिए किस तरह नीम का फेस पैक बनाकर लगाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – मैटरनिटी शूट करवाना है तो सेलेब्रिटी मॉम्स के ये 5 लुक्स कर सकती हैं ट्राई, साड़ी से लेकर ड्रेस तक मिल जाएगा आइडिया
नीम फेस पैक के लिए चाहिए ये चीजें
नीम पाउडर- 1 चम्मच (अच्छी तरह साफ किए हुए नीम के पत्ते)
एलोवेरा जेल- 1–2 चम्मच
पानी- जरूरत अनुसार
ऐसे बनाएं नीम का फेस पैक
सबसे पहले एक कटोरी लेकर उसमें 1 चम्मच नीम पाउडर, 1–2 चम्मच एलोवेरा जैल और जरूरत के हिसाब से पानी डालकर एक पेस्ट तैयार कर लीजिए. ध्यान रहे कि पेस्ट न तो बहुत गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला हो.
ऐसे लगाएं नीम का फेस पैक
- सबसे पहले अपना चेहरा हल्के फेस वॉश की मदद से साफ कर लीजिए और अच्छे से पोंछ लीजिए.
- अब तैयार किए हुए फेस पैक की पतली परत चेहरे पर समान रूप से लगा लीजिए. ध्यान रहे कि पेस्ट को आंखों, होंठों और खुले घाव वाली जगह पर न लगाएं.
- इसके बाद इस फेस पैक को लगभग 10–15 मिनट रखने के बाद सामान्य पानी से धो लीजिए.
- आखिर में चेहरे पर एक हल्का मॉइस्चराइजर लगा लीजिए.
हफ्ते में कितनी बार लगाएं?
शुरुआत में तो आप इस फेस पैक को हफ्ते में 1 बार लगा सकते हैं लेकिन अगर आपको अपनी स्किन पर जलन या ज्यादा रूखापन न हो, तो आप इसे हफ्ते में 2 बार भी लगा सकते हैं.
लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें
अगर आप इसे पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे सीधे चेहरे पर लगाने से पहले अपने हाथ पर थोड़ी मात्रा में लगाकर देखें. अगर आपको जलन, खुजली, रेडनेस या सूजन जैसा कुछ भी हो तो इसे चेहरे पर इस्तेमाल न करें.
पिंपल्स वाली स्किन पर कैसे मदद कर सकता है?
नीम में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ने में और सूजन को कम करने में मदद करते हैं. इसलिए नीम से जुड़ा स्किनकेयर ऑयली और पिंपल-प्रोन स्किन के लिए बेस्ट रहता है. वहीं, दूसरी तरफ एलोवेरा जेल पैक को लगाने में आसान बनाता है और स्किन को ज्यादा रूखा महसूस होने से भी बचाता है.
यह भी पढ़ें – बालों के लिए ऑयल बेहतर है या सिरम? हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब से जानिए फायदे और लगाने का तरीका
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
13 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
14 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
16 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
16 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
20 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
20 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
21 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
21 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
23 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines