मैटरनिटी शूट करवाना है तो सेलेब्रिटी मॉम्स के ये 5 लुक्स कर सकती हैं ट्राई, साड़ी से लेकर ड्रेस तक मिल जाएगा आइडिया

Maternity Photoshoot Look Ideas: मैटरनिटी शूट करवाने की सोच रही हैं तो दीपिका पादुकोण, करिश्मा तन्ना और सोनम कपूर के लुक्स से आइडिया ले सकती हैं. इन सेलेब्रिटीज के मैटरनिटी लुक बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हैं.

Maternity Shoot
1 / 6
इन सेलेब्रिटीज की तरह ही आप भी मैटरनिटी शूट के लिए ऐसे हो सकती हैं तैयार. Image Credits - Insta/karishmaktanna,sonamkapoor

Maternity Photoshoot Outfit Ideas: प्रेग्नेंट महिलाएं अपने आठवें या नौवें महीने में मैटरनिटी शूट करवाती हैं. कोई प्रोफेशनल फोटोग्राफर बुलाता है तो कोई घर पर ही फोन के कैमरे से फोटोज लेता है. मैटरनिटी फोटोशूट बच्चे के जन्म से पहले की यादों को संझोने के लिए होता है. मां अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज लेती हैं जो उम्रभर एक खूबसूरत याद बनकर उनके पास रहती हैं. ऐसे में अगर आप भी मैटरनिटी फोटोशूट करना चाहती हैं और अपनी ड्रेस डिसाइड नहीं कर पा रही हैं तो यहां दिए सेलेब्रिटी मॉम्स के मैटरनिटी लुक्स से आइडिया ले सकती हैं. यहां आपके लिए एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर और करिश्मा तन्ना के खूबसूरत मैटरनिटी लुक्स दिए गए हैं.

विज्ञापन

गोल्डन साड़ी में करिश्मा तन्ना का मैटरनिटी लुक

गोल्डन साड़ी में करिश्मा तन्ना का मैटरनिटी लुक 2 / 6

करिश्मा तन्ना का मैटरनिटी लुक टॉक ऑफ द टाउन रहा है. इस साउथ इंडियन लुक में करिश्मा की स्किन ग्लो कर रही है और ग्रीन और गोल्ड जूलरी पूरे लुक पर चार-चांद लगा रही है. करिश्मा ने गोल्डन ब्लाउज के साथ गोल्डन साड़ी को कैरी किया है. करिश्मा की यह चॉइस पूरे लुक को सटल (Subtle) बना रही है. (Image Credits - Insta/karishmaktanna)

विज्ञापन

करिश्मा तन्ना का पिंक साड़ी लुक

करिश्मा तन्ना का पिंक साड़ी लुक 3 / 6

अपनी गोद भराई में करिश्मा पेस्टल पिंक साड़ी पहने नजर आईं. करिश्मा ने इस साड़ी के साथ टेंपल जूलरी कैरी की है. सिपंल और प्लेन ब्लाउज पर पिंक पेस्टल साड़ी और मोतियों वाली टेंपल गोल्डन जूलरी करिश्मा को रोयल लुक दे रही है. (Image Credits - Insta/karishmaktanna)

दीपिका पादुकोण का साड़ी लुक

दीपिका पादुकोण का साड़ी लुक 4 / 6

मैटरनिटी फोटोशूट के लिए दीपिका पादुकोण का साड़ी लुक ट्राई किया जा सकता है. इस लुक के लिए दीपिका ने ब्लू कलर की जड़ी हुई साड़ी पहनी है. गले में मोती हार, कानों में बड़े इयरिंग्स, बोल्ड आई लुक और बालों का स्लीक बन बनाकर दीपिका ने अपने लुक को कंप्लीट किया है. (Image Credits- Insta/deepikapadukone)

विज्ञापन

ब्लेजर में दीपिका का मैटरनिटी शूट

ब्लेजर में दीपिका का मैटरनिटी शूट 5 / 6

दीपिका पादुकोण का यह ब्लैजर वाला मैटरनिटी लुक भी बेहद स्टाइलिश था. इस लुक में दीपिका अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. इस लुक को दीपिका ने सिंपल रखा है और ब्रालेट के साथ ब्लेजर लेकर लुक को पूरा किया है. Image Credits- Insta/deepikapadukone

वेलवेट ड्रेस में सोनम कपूर का मैटरनिटी शूट

वेलवेट ड्रेस में सोनम कपूर का मैटरनिटी शूट 6 / 6

सोनम की वेलवेट ड्रेस मैटरनिटी शूट के लिए परफेक्ट लगती है. इस ऑफ शोल्डर वेलवेट ड्रेस को सोनम ने बेहद सादगी से कैरी किया है. यह ड्रेस फुल स्लीव्ड है और इसीलिए सोनम ने लुक को मिनिमल रखते हुए हैवी जूलरी कैरी करने के बजाय इयरिंग्स और रिंग से ही लुक को कंप्लीट किया है. सोनम ने मेकअप को सटल रखा है और बालों को खुला रखा है. Image Credits- Insta/sonamkapoor यह भी पढ़ें - The Traitors 2 की विनर Krystle D’Souza के ये 5 लुक्स हैं कमाल, स्टाइल के मामले में भी सबसे आगे हैं क्रिस्टल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन