Navratri Mehndi Designs 2025: नवरात्रि पर सजना-संवरना हर लड़की को बेहद अच्छा लगता है. चाहे पंडाल में दुर्गा पूजा के लिए जाना हो या फिर गरबा का प्लान हो, हाथों को खूबसूरत दिखाने की भी पूरी कोशिश की जाती है. ऐसे में हाथों की सजावट के लिए मेहंदी (Mehendi) से बेहतर भला क्या होगा. यहां आपके लिए ऐसे ही कुछ आसान लेकिन बेहद यूनिक और खूबसूरत मेहंदी के डिजाइन दिए गए हैं जो आपके हाथों की शोभा बढ़ा देंगे. आप भी आसानी से इन मेहंदी डिजाइन को हाथों पर लगा सकती हैं. अब पुरानी मेहंदी की किताबों से मेहंदी देखकर नहीं लगानी पड़ेगी क्योंकि आप यहां दिए लेटेस्ट मेहंदी के डिजाइन (Latest Mehndi Designs) हाथों पर उतार सकती हैं. सच मानिए, लोग तारीफ करते नहीं थकेंगे आपकी.
नवरात्रि के लिए मेहंदी डिजाइन | Navratri Mehndi Designs | Simple Mehndi Designs
हथेली के पिछले हिस्से पर लगाने के लिए यह मेहंदी एकदम परफेक्ट है. इस मेहंदी डिजाइन में आपको उंगलियों पर पतली कीप से मेहंदी रचानी है और बीचोंबीच गोल डिजाइन बनाना है. कलाई पर लगा ब्रेसलेट का डिजाइन भी खूब फबता है.
एक और बेहद सिंपल लेकिन खूबसूरत डिजाइन है यह. अगर आपको फूल प्यारे लगते हैं तो मेहंदी का यह डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है. यह मेहंदी जितनी ज्यादा रचेगी उतनी ही ज्यादा खूबसूरत नजर आएगी.
यह भी पढ़ें – दुल्हन बनने वाली हैं तो आज से ही खाना शुरू कर दीजिए ये 5 फल, न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा चेहरे पर दिखेगी नेचुरल लाली
अगर आपको भरे हुए हाथों की मेहंदी (Full Hand Mehndi) लगाना पसंद है तो जरा इस डिजाइन पर नजर डालिए. मेहंदी का यह भरे हाथ का डिजाइन बेहद खूबसूरत है और इसे एक समान कीप से लगाया गया है जिससे इसकी सुंदरता पर चार-चांद लग गए हैं.
ढोल, बाजे और मोर के डिजाइन वाली यह मेहंदी नवरात्रि पर बेहद सुंदर नजर आएगी. इसे लगाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगेगा. चाहे हाथ छोटा हो या बड़ा, यह मेहंदी अच्छी ही लगेगी.
अगर ज्यादा भरा हुआ हाथ नहीं चाहिए तो आप सिर्फ उंगलियों पर भी मेहंदी लगा सकती हैं. इस डिजाइन को ही देख लीजिए. पतली कीप से उंगलियों पर लगाई गई यह मेहंदी मॉडर्न भी है और क्लासी भी लग रही है.
बारीक कीप की मिनिमल मेहंदी की सुंदरता अलग ही होती है. अगर आप आराम से रात के समय बैठकर मेहंदी लगा रही हैं तो इस डिजाइन को जरूर लगाएं. देखने वाले बस देखते ही रह जाएंगे आपके हाथों की सुंदरता.
यह भी पढ़ें – पिंपल्स को 100% साफ कर देगी घर की ये चीज, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताया इस्तेमाल करने का तरीका
संबंधित खबरें
कम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
33 mins agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
53 mins agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
4 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
17 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 day agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines