Navratri Bhog Recipe: कंजक के पावन अवसर पर कन्याओं को पूजने के साथ-साथ स्वादिष्ट भोग (Bhog) बनाना भी बहुत जरूरी होता है. खासकर चना, सूजी का हलवा और पूड़ी का प्रसाद सभी को बेहद पसंद आता है. अगर आप भी इस बार कंजक पर कन्याओं के लिए कुछ टेस्टी और पारंपरिक बनाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं ऐसी आसान और स्वाद से भरपूर रेसिपी के बारे में, जिसे खाकर सभी को बेहद पसंद आएगी साथ ही आसानी से भी रेड़ी हो जाएगी.
काला चना रेस्पी | Kala Chana Recipe
सामग्री
- काला चना 1 कप (रात भर भीगा हुआ)
- तेल 1-2 टेबलस्पून
- हींग 1 चुटकी
- जीरा 1/2 चम्मच
- हरी मिर्च (बारीक कटी)
- अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक स्वादानुसार
- हल्दी पाउडर 1/4 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर 1/4 चम्मच
- धनिया पाउडर 1 चम्मच
- गरम मसाला 1/4 चम्मच
- हरा धनिया (गार्निश के लिए) थोड़ा सा
ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri Special: नवरात्रि में बनाएं पनीर की ये लजीज सब्जी, बिना लहसुन और प्याज के भी आ जाएगा स्वाद
बनाने की विधि
अगर आप भी टेस्टी सा काला चना भोग के लिए बनाना चाहते हैं तो आप सबसे पहले काले चने को रात भर पानी में भिगो दें. अगले दिन चनों को कुकर में थोड़ा नमक और पानी डालकर 2-3 सीटी आने तक उबालें. ध्यान रखें कि चने नरम हो जाएं लेकिन टूटे नहीं. एक कढ़ाही में तेल गरम करें. उसमें हींग और जीरा डालें. जीरा चटकने लगे तो उसमें बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक डालें. अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालकर कुछ सेकंड भूनें. अब उबले हुए चने मसाले में डालें.अच्छे से मिलाकर 5-7 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं ताकि मसाले अच्छे से चनों में समा जाएं. आखिरी में गरम मसाला डालें और मिला दें. ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं. बस इस तरह से आपका टेस्टी काला चना भोग रेडी हो जाएगा .
ये भी पढ़ें-नवरात्रि में पंडाल जाकर करना चाहते हैं माता रानी के दर्शन? नोएडा की इन जगहों पर सजा है मां का दरबार
संबंधित खबरें
कैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 hr agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
5 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
7 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
21 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines