नवरात्रि में पंडाल जाकर करना चाहते हैं माता रानी के दर्शन? नोएडा की इन जगहों पर सजा है मां का दरबार

Noida Famous Durga Puja Pandal: ऐसे बहुत से लोग हैं जो नवरात्रि में पंडाल में माता रानी के दर्शन करने जाते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो आइए जानते हैं नोएडा की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां जाकर आप भव्य पंडालों के दर्शन कर सकते हैं.

pandals in noida

नोएडा के इन 5 दुर्गा पूजा पंडालों में छिपा है कोलकाता का रंग. Image Source News24

Durga Puja Pandals Noida 2025: नवरात्रि (Navratri) का त्योहार हर किसी के लिए उमंग और जोश लेकर आता है. इसके साथ ही लोग पंडाल जाकर माता रानी के दर्शन करने के लिए बहुत उत्साहित रहते हैं. साथ ही, बहुत से लोग पंडाल घूमने के साथ-साथ जमकर शॉपिंग (Shopping) भी करते हैं. अगर आप भी ऐसे ही लोगों में शामिल हैं और अलग-अलग पंडालों में जाने का प्लान बना रहे हैं तो आइए जानते हैं नोएडा के कुछ भव्य पंडालों के बारे में, जहां आप दोस्तों और परिवार के साथ जाकर माता रानी के दर्शन कर सकते हैं.

विज्ञापन

नोएडा टॉप पंडाल | Noida Top Pandal

नोएडा सेक्टर 61 – दुर्गा पूजा पंडाल

यहां हर साल मां दुर्गा का भव्य पंडाल सजाया जाता है. हर वर्ष अलग-अलग थीम पर इसकी सजावट होती है. सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन यहां जाना सबसे अच्छा रहता है. इसके साथ ही यहां पर तरह-तरह के खाने की चीजें भी मिल जाती हैं आप इनका भी फुल मजा ले सकते हैं.

विज्ञापन

नोएडा बंगाली सोसाइटी

यह जगह खासतौर पर बंगाली दुर्गा पूजा और पारंपरिक भोजन के लिए प्रसिद्ध है. यहां का पंडाल बड़े स्थान पर सजाया जाता है. नवरात्रि के अंतिम तीन दिनों में यहां जरूर जाएं.

शिप्रा सनसिटी सार्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल

अगर आप नोएडा या गाजियाबाद में रहते हैं, तो यह पंडाल आपके लिए बेहतरीन रहेगा. यहां की सजावट और खाने के स्टॉल्स दर्शकों को खूब लुभाते हैं.

विज्ञापन

नवोदय पूजा समिति – सेक्टर 55

यह समिति हर साल बड़े आयोजन के साथ भव्य पूजा का आयोजन करती है. आप यहां माता रानी के दर्शन करने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद ले सकते हैं.

विज्ञापन

लवायु विहार सांस्कृतिक कल्याण समिति – सेक्टर 25

यहां का पंडाल कोलकाता की दुर्गा पूजा की याद दिलाता है. आप यहां बंगाली कला और संस्कृति का अनुभव भी कर सकते हैं. इसके साथ ही खुलकर मजे कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ