News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Famous Places in Noida: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं या आसपास घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो नोएडा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह शहर सिर्फ एक आईटी हब ही नहीं, बल्कि यहां कई ऐसी खूबसूरत और मनोरंजक जगह भी हैं जहां आप सुकून भरे पल बिता सकते हैं. चाहे आप आध्यात्मिक शांति की तलाश में हों, प्राकृतिक और सुंदर नजारों का आनंद लेना चाहते हों या बच्चों के साथ मस्ती भरा दिन बिताना चाहते हों नोएडा में सबके लिए कुछ न कुछ खास है. तो आइए जानते हैं कि नोएडा में फेमस 5 जगहों के बारे में जहां आप जाने का प्लान कर सकते हैं.
सेक्टर 38A में स्थित बॉटेनिकल गार्डन (Botanical Garden, Noida) एक हरी-भरी और बहुत ही सुंदर जगह है जहां आपको सुंदर और अलग से पौधे, फूल और पेड़ देखने को मिलेंगे. सुबह की सैर, योग या पिकनिक के लिए यह एक बेस्ट स्पॉट है.
नोएडा और दिल्ली की सीमा पर स्थित यह बर्ड सैंक्चुअरी यमुना नदी के किनारे फैला हुआ है. सर्दियों में यहां देश-विदेश से आने वाले पक्षी (migratory birds) देखने को मिलते हैं. यह जगह फोटोग्राफी, बर्ड वॉचिंग और शांति के पल बिताने के लिए बेस्ट ऑप्शन है. आप चाहें तो यहां जाने का सोच सकते हैं.
सेक्टर 31 में स्थित यह मंदिर भगवान जगन्नाथ, (Shree Jagannath Temple, Noida) बलभद्र और सुभद्रा को समर्पित है. यहां की सुंदरता और साफ-सफाई मन को बहुत भाती है. आप अगर मंदिर का सोच रहे हैं तो ये जगह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Famous Maggi Spots: क्या आप जानते हैं Noida के बेस्ट मैगी स्पॉट्स कौन से हैं? खाते ही आ जाएगा मजा
नोएडा के एंटरटेनमेंट सिटी मॉल (Sector 18) में स्थित किड्जानिया (KidZania, Noida) एक इनडोर थीम पार्क है जहां बच्चे अलग-अलग पेशों जैसे डॉक्टर, पायलट, शेफ वगैराह बनकर मजे कर सकते हैं. यह बच्चों के सीखने और मनोरंजन दोनों के लिए एक बहुत ही अच्छी जगह है.
नोएडा सेक्टर 33 में स्थित इस्कॉन मंदिर (ISKCON Temple, Noida) भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है. यह मंदिर अपनी सुंदर कला, भजन-कीर्तन और शांत माहौल के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है. यहां रोजाना भक्तों की भीड़ आती है, विशेष रूप से जन्माष्टमी के मौके पर. आप अगर कृष्ण भक्त हैं तो यहां आने का सोच सकते हैं.
ये भी पढ़ें- 2 अक्टूबर से शुरू हो रहे Long Weekend में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 डेस्टिनेशंस
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।