Navratri Day 7 Wishes: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है. मान्यतानुसार मां कालरात्रि (Ma Kalratri) दुष्टों का संहार करने वाली मां हैं और भक्तों पर कृपा बरसाने वाली देवी हैं. ऐसे में माना जाता है कि मां की आराधना करने पर दुखों का निवारण होता है. इस दिन भक्त मां कालरात्रि की पूजा करते हैं. आज महासप्तमी के दिन आप भी सभी को मां कालरात्रि को समर्पित इस शुभ दिन की शुभकामनाएं भेज सकते हैं. यहां आपके लिए चुनिंदा मैसेजेस, कोट्स, फोटोज और स्टेटस दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें- Kanjak Gift Ideas: कन्यापूजन में घर आई कंजकों को उपहार में दे सकते हैं ये 7 चीजें, बच्चियां हंसते हुए लौटेंगी अपने घर
महासप्तमी की शुभकामनाएं | Mahasaptami Wishes
मां कालरात्रि दूर करें हर संकट और अंधकार,
आपके घर-आंगन में सुख-समृद्धि का वास हो.
महासप्तमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
मां के चरणों में मिले खुशियों का संसार,
हर दिन रोशन हो, महके आपका परिवार.
मां कालरात्रि की कृपा सदा बनी रहे,
जीवन में बरसता रहे सुख और प्यार.
शुभो महासप्तमी!
मां कालरात्रि आपके सारे दुख हर लें,
खुशियों से जीवन की झोली भर दें,
हर राह पर सफलता आपके कदम चूमे,
मां अपनी कृपा से आपकी दुनिया संवार दें.
सातवें दिन मां कालरात्रि का दरबार सजे,
हर भक्त के मन में भक्ति का संसार सजे,
मिट जाएं जीवन से दुख और परेशानियां,
हर घर में खुशियों का त्योहार सजे.
मां के चरणों में अरदास लगाते हैं,
दिल के सारे भाव उन्हें सुनाते हैं,
मां कालरात्रि सबका कल्याण करें,
इसी दुआ के साथ नवरात्रि मनाते हैं.
न हो मन में भय, न आंखों में नमी,
मां की कृपा से खुशियां हों कभी कम नहीं
सातवें दिन यही दुआ है हमारी,
आपकी जिंदगी में परेशानियां आएं नहीं.
मां कालरात्रि करें सबका उद्धार,
खुशियों से महक उठे घर-परिवार.
जयकारों से गूंजे हर गली और द्वार,
मां के चरणों में झुके हर परिवार,
महा सप्तमी और नवरात्रि के इस पर्व पर,
मिले आपको खुशियां और अपार प्यार.
मां कालरात्रि हर संकट और दुख मिटाएं,
आपके जीवन में खुशियों के दीप जलाएं,
महासप्तमी पर मां हर मनोकामना पूरी करें.
शुभो महासप्तमी !
मां कालरात्रि आपके जीवन से अंधेरा मिटाएं,
हर मुश्किल में आपको सही राह दिखाएं,
महासप्तमी पर सुख-शांति और खुशियां बरसाएं
शुभो महा सप्तमी! जय मां कालरात्रि, जय माता दी!
यह भी पढ़ें – Navratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा और पेट भी रहेगा भरा
संबंधित खबरें
6 महीने बाद चला रहे गीजर? यूज करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ख्याल
15 hrs agoरजाई, कंबल और गर्म कपड़ों की बदबू कैसे करें दूर? ये टिप्स आएंगे काम
23 hrs agoनवरात्रि के छठे दिन क्या प्रसाद बनाएं? भोग के लिए ट्राई करें ये आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के छठे दिन होती है मां कात्यायनी की पूजा, ऐसे भेजें शुभकामनाएं
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
1 day agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
1 day agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
1 day agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
2 days agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines