नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के लिए जाना जाता है. भारत में नवरात्रि शुरू हो चुकी हैं और आज तीसरा दिन है. इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां चंद्रघंटा अपने भक्तों को साहस, शक्ति और निर्भयता का आशीर्वाद देती हैं. मां के माथे पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित है, इसलिए उन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है. नवरात्रि के इस पावन अवसर पर अगर आप भी मां चंद्रघंटा की भक्ति में डूबे हैं तो अपनों को ये खूबसूरत शायरी और शुभकामना संदेश भेजकर इस दिन को खास बना सकते हैं. यहां पढ़ें मां चंद्रघंटा पर शायरी, जिन्हें आप अपनों के साथ भी साझा कर सकते हैं.
मां चंद्रघंटा के लिए खूबसूरत शुभकामना संदेश | Maa Chandraghanta Blessings Wishes
मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद आपके जीवन को खुशियों से भर दे,
आपके घर में सुख-शांति बनी रहे और हर दिन नई उम्मीद लेकर आए,
नवरात्रि के तीसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
इसे भी पढ़ें- आम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? त्योहारों पर घर सजाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका
चेहरे पर मुस्कान और दिल में भरोसा रहे,
मां चंद्रघंटा का सदा आपके साथ वास रहे,
जीवन में कभी दुख की छाया न आए,
मां की कृपा से हर दिन शुभ बन जाए,
हैप्पी नवरात्रि!
मां की भक्ति में मन रम जाए,
हर दुख मां के चरणों में मिट जाए,
चंद्रघंटा मां की कृपा ऐसी बरसे,
हर घर खुशियों से भर जाए,
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
मां चंद्रघंटा का आशीर्वाद मिले,
जीवन में खुशियों का संसार मिले,
दूर हों सारे दुख और परेशानियां,
हर कदम पर सफलता का उपहार मिले,
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
मां के दरबार में जो भी आता है,
खाली हाथ कभी नहीं जाता है,
मां चंद्रघंटा की कृपा जिस पर हो,
उसके जीवन में सुख-समृद्धि का दीप जल जाता है,
हैप्पी चंद्रघंटा पूजा!
भक्ति का दीप जलाएं, मां का नाम सजाएं,
चंद्रघंटा मां के चरणों में शीश झुकाएं,
खुशियों से महक उठे जीवन की हर राह,
मां की कृपा से पूरी हो हर नेक चाह,
हैप्पी चंद्रघंटा पूजा!
मां के चरणों में मिले सुकून,
हर दिन हो खुशियों से भरपूर,
मां चंद्रघंटा की कृपा बनी रहे,
जीवन में खुशियों का फूल खिले,
नवरात्रि के तीसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
मां चंद्रघंटा का दरबार सजा रहे,
हर भक्त के दिल में मां का नाम बसा रहे,
जय मां चंद्रघंटा!
इसे भी पढ़ें- नवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? इन स्टाइलिंग टिप्स से दिखेंगे सबसे खूबसूरत
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
39 mins agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
3 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
3 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
7 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
21 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
23 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines