हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

डायबिटीज पेशेंट्स नवरात्रि व्रत में ऐसे रहें फिट, डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें

Navratri Tips For Diabetes: आज से नवरात्रि का प्रारंभ हो चुका है। नवरात्रि पर लोग पूरे नौ दिनों का उपवास रखते हैं। ऐसे में डायबिटीज पेशेंट्स को व्रत रखने से पहले कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है।

विज्ञापन

Navratri Tips For Diabetes: साल 2024 के शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो चुका है। आज से लोग 9 दिन के उपवास का पालन करेंगे। अपने देश में लोग बीमार होने के बावजूद भी व्रत रखते हैं। व्रत रखना डायबिटीज मरीजों के लिए सही नहीं माना जाता है क्योंकि इन लोगों को ज्यादा देर तक भूखे रहने से मना किया जाता है। ऐसा करने से इनके शरीर में ब्लड शुगर लेवल का स्तर बढ़ सकता है। इन लोगों को नवरात्रि पर व्रत रखने से पहले कुछ खास बातों का ख्याल रखना जरूरी है। चलिए, आपको नवरात्रि में फिट रहने के साथ-साथ व्रत पालन के लिए कुछ टिप्स बताते हैं, जिसमें आपको व्रत कैसे रखना है, क्या खाना है और किन चीजों से परहेज करना है, ये सभी बातें शामिल हैं।

डायबिटीज में उपवास कैसे रखें?

डायबिटीज के मरीजों को उपवास रखने से पहले अपने शुगर लेवल की जांच करनी चाहिए। ये लोग पूरे दिन भूखे नहीं रह सकते हैं इसलिए इन्हें अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए। इन्हें व्रत खोलने के बाद कभी भी तुरंत मीठी चीजें नही खानी चाहिए। इन्हें खाली पेट फल भी नहीं खाने चाहिए, जो कि अमूमन व्रत में लोग करते हैं। इन्हें बिना पानी पिएं भी ज्यादा देर नहीं रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें- लंच में शामिल करें इन 3 चीजों का कॉम्बिनेशन, कब्ज-एसिडिटी से लेकर पेट की समस्याओं से मिलेगा छुटकारा!

विज्ञापन

डायबिटीज के मरीज व्रत में क्या खाएं?

नवरात्रि के व्रत में खाई जाने वाली चीजों में ऐसे कई हेल्दी फूड आइटम्स शामिल हैं जो डायबिटीज मरीजों को पूरा दिन एनर्जी देंगे और शुगर लेवल को भी नियंत्रित रखेंगे। इन्हें थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ न कुछ खाना ही है, ये लोग ग्लाइसोमिक इंडेक्स युक्त चीजों को खा सकते हैं, जैसे- मूंगफली, दही, छाछ। नवरात्रि में खाया जाने वाला फूड आइटम कुट्टू का आटा, लौकी की सब्जी और समा के चावल, डायबिटीज मरीजों की सेहत के लिए ये सभी चीजें बहुत लाभदायक होती हैं। कुट्टू का आटा कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर होता है। समा के चावलों की खिचड़ी खाना इनके लिए फायदेमंद रहेगा। ये लोग इन 3 चीजों को खा सकते हैं।

  • कुट्टू के आटे से बनी रोटियां।
  • बिना प्याज-लहसुन की पनीर भुर्जी।
  • समा के चावल के पुलाव।

इसके अलावा सिंघाड़े का आटा और लौकी-कद्दू जैसी सब्जियां भी इनके लिए फायदेमंद रहेंगी।

विज्ञापन

डायबिटीज में क्या खाने से परहेज करना चाहिए?

डायबिटीज में व्रत में खाए जाने वाले अनाज फायदेमंद है लेकिन अगर आप इन्हीं चीजों को तल कर खाएंगे तो सेहत बिगड़ सकती है। जैसे कुट्टू के आटे की पकौड़ियां और समा के चावलों की खीर। इन लोगों को व्रत में 200 ग्राम से ज्यादा फल नहीं खाने चाहिए।

ये भी पढ़ें- Hair Care Remedies: सफेद बाल और जुएं होंगी छूमंतर! ट्राई करें ये 3 आसान उपाय

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola