लंच में शामिल करें इन 3 चीजों का कॉम्बिनेशन, कब्ज-एसिडिटी से लेकर पेट की समस्याओं से मिलेगा छुटकारा!

Digestion Tips: लंच के बाद अक्सर कुछ लोगों को पेट में दर्द या गैस बनने की शिकायत रहती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लंच के दौरान लोग हैवी मील या फिर ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना खा लेते हैं। आइए जानते हैं इससे छुटकारा पाने के लिए क्या कर सकते हैं।

indigestion
विज्ञापन

Digestion Tips: बहुत से लोगों को खाना खाने के बाद पेट फूला-फूला महसूस होता है या गैस की शिकायत रहती है। ऐसा अक्सर दिन के खाने के बाद ही होता है। लंच के बाद पाचन की समस्याओं का होना आम है क्योंकि दिन का खाना अधिकतर लोग ज्यादा खाते हैं या फिर दिन के लंच के बाद लोग तुरंत आराम करने और झपकी लेने लगते हैं। जो लोग ऑफिस जाते हैं, वे लंच करने के बाद सीट पर बैठकर वापस काम करना शुरू कर देते हैं। कुछ लोगों को तो लगातार डकारें भी आती रहती हैं जो कि ऑफिस में थोड़ा अजीब लगता है। इन सभी का कारण है खराब पाचन या कमजोर लिवर। होमियोपेथी स्पेशल, डॉक्टर उमंग खन्ना पाचन शक्ति और लिवर को मजबूत करने के लिए ऐसा नुस्खा बता रहे हैं जो आसान और असरदार दोनों है, चलिए जानते हैं।

कौन हैं डॉक्टर उमंग खन्ना?

डॉक्टर उमंग, लखनऊ के नामचीन डॉक्टर हैं जो अपने यूट्यूब चैनल में लोगों के साथ होमियोपेथी से जुड़ी स्वास्थ्य सलाहें साझा करते हैं। उनका पाचन शक्ति बढ़ाने वाला नुस्खा काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

क्या है यह नुस्खा?

डॉक्टर उमंग बताते हैं, पेट की समस्याओं से परेशान लोगों को अपने खाने में तीन चीजों के इस कॉम्बिनेशन को एड करना चाहिए। यह कॉम्बिनेशन अदरक, नींबू और सेंधा नमक से बनेगा। इसके लिए आपको अदरक के पतले-पतले स्लाइस काटने हैं। इसमें 1 पूरा नींबू का रस और सेंधा नमक मिलाना होगा। लंच में इस कॉम्बो को खाने के साथ खाएं या फिर आप खाना खाने के बाद भी इसे खा सकते हैं। इस कॉम्बो को खाने के फायदे क्या हैं?

विज्ञापन

ये तीनों आइटम पाचन शक्ति को बढ़ावा देते हैं। इन तीनों में ऐसे गुण मौजूद हैं जो अपच, गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। अदरक खाने से पेट में ऐंठन और मरोड़ की समस्या नहीं होती है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं, जो फैटी लिवर की समस्या में भी असरदार हैं। नींबू का रस भी पाचन में मदद करता है; नींबू का रस लेने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। सेंधा नमक खाने से सूजन और कब्ज की समस्या दूर होती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ