बालों को मजबूती देगा डॉक्टर का यह घरेलू नुस्खा, दूर होंगी हेयरफॉल से लेकर डैंड्रफ की समस्याएं

Hairfall Remedy: बाल हमारी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करते हैं। मगर हेयरफॉल की समस्या इन दिनों काफी बढ़ गई है। डॉक्टर के इस घरेलू उपाय को रोजाना फॉलो करने से बालों की ये समस्याएं दूर होंगी।

hairfall causes

Image Credit: Freepik

Hairfall Remedy: बालों की समस्याएं इन दिनों काफी बढ़ गई हैं। यह परेशानी आजकल हर किसी के साथ हो रही है। दरअसल, बालों के झड़ने की समस्या एक लाइफस्टाइल डिसऑर्डर है, जो शरीर में पोषण की कमी होने से भी होती है। पॉल्यूशन और कमजोर इम्यूनिटी जैसे फैक्टर्स भी हेयरफॉल का कारण हैं। एक समय पर हेयरफॉल की प्रॉब्लम सिर्फ महिलाओं में होती थी, मगर अब यह समस्या पुरुषों में भी काफी बढ़ गई है। अगर आप भी हेयरफॉल के साथ-साथ डैंड्रफ और ड्राई हेयर्स की समस्या से परेशान हैं, तो इस घरेलू नुस्खे को जरूर ट्राई करें।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर रोबिन शर्मा, जो एक आयुर्वेदिक एक्सपर्ट हैं, बताते हैं कि हेयरफॉल की समस्या इन दिनों काफी बढ़ गई है। अगर बालों को धोते समय आपके बहुत ज्यादा बाल टूट रहे हैं, कंघी करते समय गुच्छों में बाल झड़ रहे हैं और बिस्तर पर, तकिए पर भी बाल नजर आ रहे हैं, तो यह शरीर में पोषण की कमी से होता है। इसके लिए आपको एक घरेलू नुस्खा फॉलो करना चाहिए, जो डॉक्टर रोबिन ने बताया है।

विज्ञापन

क्या है यह नुस्खा?

डॉक्टर रोबिन शर्मा के अनुसार, यह लक्षण शरीर में पोषक तत्वों की कमी का है, इसलिए आपको अपनी डाइट में इस घरेलू मसाले का सेवन करना चाहिए। इस मसाले को बनाने के लिए आपको मेथी दाना, सौंफ, सूखा नारियल, आंवला पाउडर, अलसी के बीज और धागे वाली मिश्री लेनी होगी। अब आपको इन सभी चीजों को पहले हल्का-हल्का भून लेना है। मिश्री को नहीं भूनना है, उसका सिर्फ पाउडर बनाकर यूज करें। सभी चीजों को रोस्ट करने के बाद दरदरा पीस लें और मिश्री का पाउडर मिलाकर एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr. Robin Sharma (@dr.sharmarobin)

कैसे करें सेवन?

आपको इसे रोजाना सुबह खाली पेट सेवन करना है। इसके लिए आपको रात को 1 गिलास पानी में 1 बड़ा चम्मच इस पाउडर को मिलाकर रख दे। इसे रातभर भिगोकर रखें, ताकि इसमें मौजूद चीजों का पोषण बढ़ जाए। सुबह रोज खाली पेट इस ड्रिंक को पिएं। इस ड्रिंक को पीने से बालों की जड़ों को अंदर से न्यूट्रिशन मिलता है, ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है और सिर की डेड स्किन भी एक्टिवेट हो जाती है, जिससे नए बालों को उगने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ