Healthy Diet Tips: घूमना-फिरना हर कोई पसंद करता है। अब चाहे छोटा सफर हो या किसी को लॉन्ग ट्रैवल पर जाना हो। सफर का अपना ही एक मजा है, लेकिन सबसे जरूरी बात खुद का इस दौरान ख्याल हर तरीके से रखना होता है। फेमिली और दोस्तों के साथ ट्रेवल करते हुए हमें सफर का पता नहीं चलता है और खाने-पीने में भी लापरवाही करते हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि यात्रा के दौरान अपनी डाइट का ध्यान रखें। आइए सफर के दौरान डाइट से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखा जाए।
शरीर को हाइड्रेट रखें
शरीर का हाइड्रेटेड होना बैलेंस डाइट एक पार्ट है और सफर के दौरान हेल्दी फूड खाना ज्यादा जरूरी होता है, लेकिन इसके साथ ही आपके अंदर पानी की कमी न हो, इस बात का ख्याल रखना चाहिए। शरीर में पानी की कमी होने पर चक्कर आना, तेज हार्टबीट होना, ड्राई स्किन, वोमिटिंग आदि हो सकती हैं। ऐसे में अपने पास पानी की बोतल रखना जरूरी है। इसके अलावा आप घर पर फलों का जूस निकालकर ले जा सकते हैं।
घर का बना ब्रेकफास्ट करें
सफर के दौरान स्नैक पैक करना न भूलें, क्योंकि आप अपना खाना लेकर जा रहे हैं, तो आप बाहर के खाने से बचे रहेंगे। क्योंकि कुछ लोगों को आदत होती है कि ट्रेवल करने से पहले सोचते हैं कि क्या जरूरत है घर से खाना पैक करके ले जान की, बाहर से ही सब कुछ मिल सकता है। इसलिए, ट्रेवल के दौरान खाना या ब्रेकफास्ट पैक करना कोई बड़ी प्रॉब्लम नहीं है। आप डाइट में उबली सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स या नट्स ले जा सकते हैं, इससे आप बाहर का खाना नहीं खाएंगे और ओवरईटिंग से भी बचाव होता है।
सफर के दौरान हेल्दी डाइट का कैसे रखें ख्याल, जानें इस Video में-
ये भी पढ़ें- Pre-Wedding Beauty Tips: घर पर ही मिलेगा पार्लर जैसा निखार!
कुछ भी फूड आइटम्स लेने से पहले चारों तरफ देख लें
कभी-कभी ऐसा होता है कि यात्रा के दौरान अगर हम लेट हो रहे हैं, चाहे बस, कार, रेलवे स्टेशन की ओर दौड़ने लगते हैं और इस चक्कर में कुछ भी ले लेते हैं (बर्गर या सैंडविच) हैं। इसलिए समय पर निकलना जरूरी है, ताकि आप आसपास की जगह देख पाएं, जहां से आप हेल्दी डाइट देख सकते हैं, अगर आपने खाना पैक नहीं किया है।
कैफीन का सेवन कम करें
एक हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखने के लिए कैफीन का सेवन ज्यादा न करें। खासकर सफर के दौरान शुगर आइटम्स का भी सेवन कम करना चाहिए, क्योंकि इससे आपके शरीर पर नेगेटिव इफेक्ट्स पड़ता है। अपने साथ ग्रीन टी या हर्बल टी बैग्स रखें। इससे आप हाइड्रेटेड रहेंगे और लंबे समय तक इसका बेनिफिट मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Vitamin D से भरपूर सर्दी को दूर करेंगे ये 6 ड्राई फ्रूट्स
फास्ट फूड खाने से बचना चाहिए
सफर के दौरान फास्ट फूड खाना कई लोग पसंद करते हैं, लेकिन शरीर के लिए बिलकुल भी सही नहीं है। हालांकि, ट्रैवलिंग करते समय नई-नई जगह पर जाते हैं तो ज्यादातर नई-नई खाने के फूड आइटम्स लेना एक अच्छा ऑप्शन देखते हैं, लेकिन फास्ट फूड में कुछ भी खाने से हाई कैलोरी हमारे शरीर में जाती है और ये हेल्थ के लिए सही नहीं है। अगर आप आप लोकल रेसिपी के शौकीन हैं, तो ऐसे खाने का ट्राई करें, जो प्रोटीन से भरपूर हो और हेल्दी होने के साथ-साथ हाई फाइबर से भरपूर भी हो।
साफ सफाई और मेडिसिन बॉक्स रखें
सफर के दौरान कुछ भी ज्यादा बाहर का खाने से अक्सर आप बीमार हो जाते हैं या किसी संक्रमण से ग्रस्त भी हो सकते हैं, इसके लिए हाथों की सफाई रखना बहुत जरूरी है। अपने हाथों को प्रॉपर वॉश करना चाहिए या सैनिटाइज़र साथ में रखें। अक्सर सफर करते समय बीमार होना नॉर्मल है, इसलिए अपने साथ हर वक्त एक मेडिसिन बॉक्स साथ में रखें, जिसमें जरूरी दवाइयां हों और आप को एमरजेंसी में इधर-उधर भागना न पड़ें।
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
2 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
4 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
5 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
8 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
22 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines