नूडल्स आज दुनिया के सबसे पसंद किए जाने वाले फूड्स में शामिल हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को नूडल्स की अलग-अलग वैरायटी पसंद आती है. भारत में भी हक्का नूडल्स, चाउमीन और इंस्टेंट नूडल्स काफी पसंद किए जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि नूडल्स की शुरुआत आखिर कहां से हुई और यह डिश पूरी दुनिया में इतनी लोकप्रिय कैसे हो गई? हर साल नेशनल नूडल्स डे नूडल्स को सेलिब्रेट करने के लिए मनाया जाता है. इस मौके पर आइए जानते हैं नूडल्स के इतिहास और इसके बनाने की शुरुआत कैसे हुई.
इसे भी पढ़ें- रोटी पर लग जाएं चींटियां तो तुरंत करें ये काम, दोबारा नहीं होगी ऐसी परेशानी
सबसे पहले कहां बनाए गए थे नूडल्स?
नूडल्स को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है. चीन को नूडल्स के शुरुआती इतिहास को चीन से जोड़ा जाता है. चीन में हजारों साल पहले से अलग-अलग तरह के नूडल्स बनाए और खाए जाते रहे हैं. पुरातात्विक खोजों में चीन के लाजिया पुरातात्विक स्थल से लगभग 4000 साल पुराने नूडल्स भी मिले थे.
नूडल्स चीन से दुनिया तक कैसे पहुंचे?
समय के साथ नूडल्स एशिया के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचे और हर जगह इन्हें अपने हिसाब से तैयार किया जाने लगा. जापान में रेमन और उडोन जैसे नूडल्स लोकप्रिय हुए, जबकि इटली में पास्ता बनाने की विधि लोकप्रिय हुई. अलग-अलग संस्कृतियों ने भी नूडल्स को पहचान दिलाने में मदद की.
भारत में कैसे पॉपुलर हुए नूडल्स?
भारत में नूडल्स इंडो-चाइनीज खाने के साथ आया. इसमें सब्जियां, मसाले, सॉस और अलग-अलग तरह के सीजनिंग का इस्तेमाल किया जाने लगा. आज वेज नूडल्स, हक्का नूडल्स, चिली गार्लिक नूडल्स और कई दूसरी वैरायटी रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड तक आसानी से मिल जाती हैं.
इंस्टेंट नूडल्स ने बदल दी कहानी
नूडल्स की लोकप्रियता को बढ़ाने में इंस्टेंट नूडल्स की बड़ी भूमिका रही. इन्हें जल्दी और आसानी से तैयार किया जा सकता है और कुछ ही मिनटों में तैयार होने वाले इंस्टेंट नूडल्स ने दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई और नूडल्स को घर-घर तक पहुंचाने में मदद की.
फिर क्यों मनाया जाता है नेशनल नूडल्स डे?
नेशनल नूडल्स डे सिर्फ नूडल्स खाने का मौका नहीं, बल्कि इस डिश के लंबे और दिलचस्प इतिहास को जानने का भी मौका है. इसलिए हर साल 6 अक्टूबर को यह दिन मनाया जाता है. हालांकि, इसकी शुरुआत 2006 में अमेरिका के थॉमस और नैनेट मैककॉर्ड ने मिलकर की थी.
इसे भी पढ़ें- चाय के साथ रोजाना सादा पराठा खाकर हो गए हैं बोर? घर पर बनाएं तीखा-चटपटा चिली गार्लिक लच्छा पराठा
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
7 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
11 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
15 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
17 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines