News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
National Ice Cream Cake Day: हर साल 27 जून को राष्ट्रीय आइसक्रीम केक दिवस मनाया जाता है। इस साल इस दिन को शुक्रवार को मनाया जाएगा। यह एक ऐसा दिन है जब एक खास मिठाई बनाई जाती है जो मीठी और टेस्टी होती है। साथ ही यह मिठाई दो अलग-अलग चीजों को मिलाकर बनाई जाती है, जो लगभग हर किसी को पसंद आती है। सभी आइसक्रीम केक प्रेमी इस दिन को उत्साह के साथ मनाते हैं। वे अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिठाई खाने के लिए प्रेरित करके अपनी खुशी शेयर करते हैं। यह दिन गर्मी के मौसम के साथ-साथ उनके लिए खास होता है, जो मीठा खाना पसंद करते हैं। इस दिन लोग आइसक्रीम और केक का लुत्फ उठाते हैं। वहीं अगर आपने यह मिठाई नहीं खाई है, तो आपको भी इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। अगर आपको मीठा पसंद है, तो आप भी जरूर आइसक्रीम केक के दीवाने बन जाएंगे।
आइसक्रीम केक एक बेहतरीन सेलिब्रेशन केक है, खास तौर पर गर्मियों में जब आप पूरे दिन गर्म रसोई में खाना पकाने के बाद या फिर बाहर धूप से घर आते हैं और आपको आइसक्रीम केक मिलता है, तो उसका आनंद ही कुछ और होता है। अलग-अलग फ्लेवर वाली आइसक्रीम की दो परतें, नीचे चॉकलेट मड केक, आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगी।
राष्ट्रीय आइसक्रीम केक दिवस का संबंध जोहाना जुराडो से है, जिनकी मृत्यु उनकी 32वीं शादी की सालगिरह से दो महीने पहले हो गई थी। उनके परिवार ने उनके सम्मान में इस खास दिन को मनाने का फैसला लिया। इसके बाद जोहाना का मानना था कि आइसक्रीम केक किसी भी उत्सव को और भी बेहतर बना देता है। उनकी सबसे छोटी बेटी जेना ने कपकेक फॉर ए कॉज के साथ मिलकर सबसे पहले यह प्रस्ताव रखा कि 27 जून को राष्ट्रीय आइसक्रीम केक दिवस के रूप में मनाना चाहिए। इसके बाद से ही इस दिन को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाने लगा।
क्या है इस दिन का महत्व
आप चाहें इस दिन को कैसे भी मनाएं, जरूरी है कि ये दिन इतना अच्छा हो कि आप इसे लंबे समय तक याद रखें। यह परिवार और दोस्तों के महत्व को दर्शाने का दिन होता है। ये नए और अलग-अलग आइसक्रीम फ्लेवर आजमाने का दिन भी हो सकता है। यह दिन निश्चित रूप से सभी को खुश करने के लिए मनाया जाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।