बढ़ती उम्र में भी दिखेंगी यंग, डाइट में शामिल करें ये जूस, 10 मिनट में होगा तैयार

Aloe vera juice benefits: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लोइंग दिखे फिर चाहे वो लड़का यो लड़की। इसके लिए वो अनेक तरीके के उपाय करते हैं लेकिन एक जूस ऐसा है जिसको रोजाना पीने से आपकी स्किन ग्लोइंग हो सकती है।

aloe vera juice benefits

aloe vera juice benefits

Aloe vera juice benefits: हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन हमेशा यंग और ग्लोइंग दिखे लेकिन उम्र के साथ चेहरे में झुर्रियां आने लगती हैं। कुछ लोग ग्लोइंग स्किन पाने के लिए पार्लर जाते हैं तो कुछ घरेलू नुस्खें अपनाते हैं। उन्हीं में से एक है एलोवेरा। अधिकतर आपने लोगों को एलोवेरा को चेहरे पर लगाते हुए देखा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं एलोवेरा जूस पीने से भी आपकी स्किन ग्लोइंग होती है।

विज्ञापन

हमारी डाइट का सीधा असर हमारी सेहत, शरीर और चेहरे पर पड़ता है। इसलिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि हम हेल्दी फूड खाएं। एलोवेरा जूस का सेवन करने से त्वाचा को कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं हर रोज इस जूस के सेवन से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं।

विज्ञापन

एंटी-एजिंग

विज्ञापन

एलोवेरा जूस में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। ये स्किन को एक्सफोलिएट करता है और चेहरे से झाइयों और झुर्रियों को दूर करता है।

पिंपल्स से छुटकारा

विज्ञापन

एलोवेरा में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं साथ ही इसका जूस पीने से शरीर हाइड्रेटेड भी रहता है जिस वजह से चेहरे पर एक्ने और पिंपल्स नहीं होते हैं।

aloe vera remove pimples from skin

aloe vera remove pimples from skin

विज्ञापन

पाचन तंत्र को करता है मजबूत

एलोवेरा जूस का सेवन करने से हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत होता है। एलोवेरा जूस से खाना आसानी से पच जाता है और इससे गैस भी नहीं बनती है। अगर हमारा पाचन तंत्र सही तरह से काम नहीं करता है तो उसका सीधा असर हमारे चेहरे पर होता है जिस वजह से हमारी स्किन डल दिखने लगती है।

विज्ञापन

एलोवेरा जूस कैसे बनाएं

  1. एलोवेरा जूस बनाने के लिए सबसे पहले एलोवेरा से जेल निकाल लें।
  2. अब एलोवेरा जेल, पानी और नींबू को एक ग्राइंडर में डालकर ग्राइंड कर लें।
  3. ग्राइंड करने के बाद एलोवेरा जूस को एक गिलास में छान लें।
  4. आपका फ्रेश एलोवेरा जूस बनकर तैयार है। आप इसे नाश्ते के बाद पी सकते हैं।

ये भी पढ़ें- चेहरे पर बेसन लगाने के 4 साइड इफेक्ट, कहीं ग्लोइंग स्किन पर पिंपल्स न हो जाएं

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ