Friendship Day Gift Ideas: ये 7 गिफ्ट्स देकर आप भी बना सकते हैं अपने दोस्तों का दिन यादगार

Friendship Day Gift Ideas: फ्रेंडशिप डे के दिन आप भी अपने दोस्तों को गिफ्ट देकर खास महसूस करवा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप अपने दोस्त को इस दिन क्या दे सकते हैं जिसे पाकर वो खुश हो जाएंगे।

Friendship day Gift ideas

Friendship day Gift ideas

Friendship Day Gift Ideas: दोस्त अकेला एक ऐसा व्यक्ति होता है जिससे हम अपने दिल की बात खुलकर शेयर करते हैं, फिर चाहे सुख हो या दुख। हमें इनसे बात करते हुए अच्छा लगता है कि कई बार तो हम भूल जाते हैं कि हमें कोई परेशानी भी थी। लेकिन आजकल के जमाने में एक अच्छा दोस्त मिलना काफी मुश्किल है। ऐसे में अगर आपके पास भी कोई अच्छा और सच्चा दोस्त है तो उसे खास फील करवाना बिल्कुल भी न भूलें। अगर आप हर रोज अपने दोस्त को खास महसूस नहीं करवा सकते हैं तो आप कम से कम उन्हें फ्रेंडशिप डे के दिन कोई तोहफा देकर खास महसूस जरूर करवाएं। तो आइए जानते हैं कि आप फ्रेंडशिप डे के दिन अपने दोस्तों को क्या गिफ्ट दे सकते हैं।

विज्ञापन

फोटो फ्रेम

फ्रेंडशिप डे के दिन आप अपने दोस्तों को फोटो फ्रेम गिफ्ट कर सकते हैं। अगर आप इसमें उनकी कोई फोटो या आप दोनों की साथ में कोई फोटो लगा कर देंगे तो इससे उन्हें ये गिफ्ट और भी पसंद आएगा।

विज्ञापन

मेमोरी स्क्रैपबुक

ये भी गिफ्ट देने के लिए एक बेहतर ऑप्शन है। इस स्क्रैपबुक में आप अपने सभी यादगार पल की फोटो लगा सकते हैं। ये आप खुद से भी बना सकते हैं और इसमें आपका ज्यादा पैसा भी नहीं लगेगा।

memory scrapbook

विज्ञापन

फ्रेंडशिफ ब्रेसलेट

फ्रेंडशिप ब्रेसलेट देने का चलन काफी लंबे समय से चला आ रहा है। आप भी अपने दोस्त को फ्रेंडशिप ब्रेसलेट या बैंड दे सकते हैं। ये ज्यादा महंगा भी नहीं आता है।

प्लांट

आप अपने दोस्त को प्लांट भी गिफ्ट कर सकते हैं। प्लांट देने का मतलब होता है कि आप हमेशा खुशहाल रहें और आगे बढ़ते रहें तो ये भी एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है।

विज्ञापन

plant

किताब

अगर आपके किसी दोस्त को किताब पढ़ना बहुत अच्छा लगता है तो आप उसको तोहफे में किताब भी दे सकते हैं। अगर कोई किताब दोस्ती से रिलेटेड होगी तो वो देना और भी अच्छा है।

विज्ञापन

स्पीकर

गाना सुनना किसे पसंद नहीं होता है। हर कोई अपने फ्री समय पर गाना सुनता है। ऐसे में अगर आप अपने किसी दोस्त को स्पीकर देंगे तो वो जब भी कोई गाना सुनेंगे तो वो आपको याद करेंगे। स्पीकर से अच्छा तोहफा कुछ नहीं हो सकता है।

speaker

विज्ञापन

कस्टमाइज्ड टी-शर्ट

आप अपने दोस्त को कस्टमाइजड टी-शर्ट भी दे सकते हैं। इसमें आप उनकी कोई तस्वीर या उनका नाम लिखा सकते हैं। ये ज्यादा महंगी भी नहीं आएगी और आपके दोस्त को पसंद भी आएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ