Kaju Ke Snacks: नेशनल काजू डे हर साल 23 नवंबर को सेलिब्रेट किया जाता है. यह सिर्फ एक दिन नहीं है, बल्कि इस सुपर-सीड के रोमांचक इतिहास को जानने का मौका भी है. इसका इतिहास काफी रोचक रहा है, जो सदियों से एशियाई, अफ्रीकी और लैटिन व्यंजनों का हिस्सा रहा है. कहा जाता है कि काजू खाने की शुरुआत ब्राजील में हुई थी और धीरे-धीरे दूसरे देशों में भी इसका स्वाद पसंद किया जाने लगा. एक वक्त के बाद काजू से वाइन बनाई जाने लगी और नेशनल काजू डे की शुरुआत भी इसके स्वाद की वजह से हुई. इसका मकसद सिर्फ एक ही है कि लोग इसे अपने आहार में जरूर शामिल करें. इस मौके पर, अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स तलाश रहे हैं तो काजू से बनी ये रेसिपीज एक शानदार ऑप्शन हो सकती हैं. काजू ना सिर्फ स्वाद में बढ़िया होते हैं, बल्कि इनमें हेल्दी फैट, प्रोटीन और कई तरह के विटामिन भी मौजूद रहते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं.
इसे भी पढ़ें- शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये जरूरी बातें, रिश्ते में कभी नहीं आएगी तलाक की नौबत
चाय के साथ काजू रेसिपीज | Kaju Recipes For Evening Tea
मसाला रोस्टेड काजू रेसिपी
- काजू- 2 कप
- घी- 2 चम्मच
- काला नमक- आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- काली मिर्च- 1 चम्मच
- चाट मसाला- आधा चम्मच
- हल्दी- 1 चुटकी भर
विधि
- सबसे पहले एक पैन गर्म करें और घी डाल दें.
- इसमें काजू डालकर हल्की आंच पर रोस्ट करें.
- काजू को हल्का ब्राउन होने तक पकने दें.
- फिर इसमें काला नमक, लाल मिर्च, हल्दी, काली मिर्च और चाट मसाला आदि डालकर हल्की आंच पर पकाएं.
- बस आपके रोस्टेड काजू बनकर तैयार है.
हनी-गार्लिक काजू रेसिपी
- काजू- 2 कप
- शहद- 2 बड़ा चम्मच
- बारीक कटा लहसुन- 1 चम्मच
- सोया सॉस- 2 चम्मच
- थोड़ा-सा मक्खन या घी- 2 चम्मच
- काली मिर्च- एक चुटकी
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें.
- गैस पर पैन रखकर मक्खन डालकर गर्म करें.
- इसमें कटा हुआ लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
- फिर काजू डालकर हल्का रोस्ट कर लें.
- साथ ही, इसमें शहद और सोया सॉस मिलाएं.
- आखिर में थोड़ा काली मिर्च डालें और गैस बंद कर दें.
इसे भी पढ़ें- homemade Chutney: इम्यूनिटी भी बढ़ेगी और स्वाद भी, ट्राई करें Amla की 5 स्वादिष्ट चटनी, मिनटों में हो जाएगी रेडी
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
19 mins agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 hr agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 hr agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
3 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
4 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
5 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
7 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
23 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
23 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines