शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये जरूरी बातें, रिश्ते में कभी नहीं आएगी तलाक की नौबत

Before Marriage Must Know Tips: लाइफ पार्टनर ढूंढने का तरीका सबका अलग हो सकता है, लेकिन मकसद एक ही होता है. ऐसे में कुछ बातें ऐसी भी होती हैं जिनपर लगभग सभी को ध्यान देना चाहिए.

Before Marriage Must Know Tips

शादी से पहले पार्टनर से इन चीजों से बारे में जरूर पूछें सवाल- Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Pre-Marriage Important Questions: शादी सिर्फ दो लोगों का साथ नहीं होता, बल्कि परिवार, रीति-रिवाज, सोच और माहौल का भी मिलन होता है. लेकिन वक्त के साथ ये रिवाज बदल रहा है, अब लोग सिर्फ पार्टनर पर ही ध्यान दे रहे हैं. बस लाइफ पार्टनर सही हो, बाकी चीजें भी खुद ही ठीक हो जाती हैं. लेकिन तब क्या होगा जब पार्टनर ही खराब मिले? जिंदगी गुजारना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में जरूरी है शादी से पहले हर कपल को हर जरूरी बात पर चर्चा करनी चाहिए, ताकि रिश्ता मजबूत बने और भविष्य में किसी तरह की कड़वाहट या डिवोर्स की नौबत ना आए.

इसे भी पढ़ें-दूध में हरी मिर्च डालकर दही जमाने का चल रहा है ट्रेंड, जानें आसान और परफेक्ट तरीका

विज्ञापन

शादी से पहले पार्टनर से इन बातों को जरूर जानें | Things To Discuss Before Marriage

करियर प्लान- शादी के बाद सब कुछ बदल सकता है. इसलिए पहले ही इस पर खुलकर बात करें और अपने करियर प्लान को तय करें, ताकि बाद में एकदम चीजें सामने आने पर परेशानी ना हो.
बच्चे प्लानिंग- शादी से पार्टनर के साथ बच्चे प्लानिंग पर भी बात करें. बच्चे कब और कितने चाहिए, ताकि आगे जाकर आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
फैमिली वैल्यूज- इस बात पर भी फोकस करें कि क्या आपका पार्टनर परिवार के साथ रहना चाहता है या नहीं. कई बार परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर दोनों का नजरिया अलग हो सकता है.
कम्युनिकेशन स्टाइल- किसी भी रिश्ते की नींव भरोसे पर कायम होती है. शादी से पहले एक-दूसरे से ईमानदारी और कम्युनिकेशन को लेकर अपनी उम्मीदें तय करें. इससे छोटी-छोटी बातें भी बड़े मुद्दे नहीं बनेंगी.
पैसों को लेकर बात- आप पैसों को लेकर बात करें. कहीं पार्टनर के ऊपर कोई लोन तो नहीं है? सेविंग्स को लेकर क्या सोच है. इसके बाद में आपस में झगड़े कम होंगे.
मेडिकल हिस्ट्री- पार्टनर की मेडिकल हिस्ट्री पर भी बात करें. पार्टनर को कोई हेल्थ प्रॉब्लम तो नहीं है. साथ ही, फिटनेस और स्वास्थ्य को लेकर उनकी सोच क्या है?
रिश्ते से उम्मीदें- शादी के बाद उनकी पार्टनर के साथ क्या उम्मीदें हैं? रिश्ते में दोनों को एक-दूसरे से क्या चाहिए? ऐसा करने से बाद में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ