National Cashew Day: शाम की चाय के साथ चाहिए कुछ हेल्दी स्नैक्स? काजू से बनाएं ये 2 मजेदार और टेस्टी रेसिपीज

National Cashew Day Special Recipes: नेशनल काजू डे पर अगर आप चाय के साथ कुछ टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स ढूंढ रहे हैं तो इन दो रेसिपीज को जरूर ट्राई करें. यकीनन इसका स्वाद घर के बच्चों को भी पसंद आएगा.

National Cashew Day Special Recipes

काजू से तैयार की जाने वाली स्पेशल रेसिपीज- Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Kaju Ke Snacks: नेशनल काजू डे हर साल 23 नवंबर को सेलिब्रेट किया जाता है. यह सिर्फ एक दिन नहीं है, बल्कि इस सुपर-सीड के रोमांचक इतिहास को जानने का मौका भी है. इसका इतिहास काफी रोचक रहा है, जो सदियों से एशियाई, अफ्रीकी और लैटिन व्यंजनों का हिस्सा रहा है. कहा जाता है कि काजू खाने की शुरुआत ब्राजील में हुई थी और धीरे-धीरे दूसरे देशों में भी इसका स्वाद पसंद किया जाने लगा. एक वक्त के बाद काजू से वाइन बनाई जाने लगी और नेशनल काजू डे की शुरुआत भी इसके स्वाद की वजह से हुई. इसका मकसद सिर्फ एक ही है कि लोग इसे अपने आहार में जरूर शामिल करें. इस मौके पर, अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स तलाश रहे हैं तो काजू से बनी ये रेसिपीज एक शानदार ऑप्शन हो सकती हैं. काजू ना सिर्फ स्वाद में बढ़िया होते हैं, बल्कि इनमें हेल्दी फैट, प्रोटीन और कई तरह के विटामिन भी मौजूद रहते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं.

इसे भी पढ़ें- शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये जरूरी बातें, रिश्ते में कभी नहीं आएगी तलाक की नौबत

विज्ञापन

चाय के साथ काजू रेसिपीज | Kaju Recipes For Evening Tea

मसाला रोस्टेड काजू रेसिपी

  • काजू- 2 कप
  • घी- 2 चम्मच
  • काला नमक- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • काली मिर्च- 1 चम्मच
  • चाट मसाला- आधा चम्मच
  • हल्दी- 1 चुटकी भर

विधि

  • सबसे पहले एक पैन गर्म करें और घी डाल दें.
  • इसमें काजू डालकर हल्की आंच पर रोस्ट करें.
  • काजू को हल्का ब्राउन होने तक पकने दें.
  • फिर इसमें काला नमक, लाल मिर्च, हल्दी, काली मिर्च और चाट मसाला आदि डालकर हल्की आंच पर पकाएं.
  • बस आपके रोस्टेड काजू बनकर तैयार है.

हनी-गार्लिक काजू रेसिपी

  • काजू- 2 कप
  • शहद- 2 बड़ा चम्मच
  • बारीक कटा लहसुन- 1 चम्मच
  • सोया सॉस- 2 चम्मच
  • थोड़ा-सा मक्खन या घी- 2 चम्मच
  • काली मिर्च- एक चुटकी

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें.
  • गैस पर पैन रखकर मक्खन डालकर गर्म करें.
  • इसमें कटा हुआ लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  • फिर काजू डालकर हल्का रोस्ट कर लें.
  • साथ ही, इसमें शहद और सोया सॉस मिलाएं.
  • आखिर में थोड़ा काली मिर्च डालें और गैस बंद कर दें.

इसे भी पढ़ें- homemade Chutney: इम्यूनिटी भी बढ़ेगी और स्वाद भी, ट्राई करें Amla की 5 स्वादिष्ट चटनी, मिनटों में हो जाएगी रेडी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ