Nail Extension Side Effects: नकली नाखूनों का है शौक, जान लीजिए इसके 3 खतरनाक साइड इफेक्ट्स

Nail Extension Side Effects: आजकल लड़कियां अपनी उंगलियों में नकली नाखून लगवाती हैं, जिसे हम नेल एक्सटेंशन कहते हैं। मगर क्या आप जानते हैं इन नाखूनों को लगवाने के नुकसानों के बारे में? चलिए आपको बताते हैं।

Nail Extension Side Effects

Nail Extension Side Effects: महिलाओं की खूबसूरती को और भी ज्यादा निखारने के लिए कई चीजें आ गई हैं, जिनमें नेल एक्सटेंशन भी शामिल है। नेल एक्सटेंशन यानी अपनी उंगलियों को आकर्षक बनाने का आधुनिक तरीका। इसमें लड़कियां अपने नाखूनों के ऊपर प्लास्टिक के नेल्स लगवाती हैं, जिससे वे खूबसूरत दिखाई देते हैं। हालांकि, इसे सिर्फ खास अवसरों और पार्टीज के लिए शुरू किया गया था लेकिन अब महिलाएं हमेशा ही अपने नाखूनों पर प्लास्टिक वाले इन नाखूनों को लगवाकर रखती हैं, जो कि सही नहीं है। इस पर हमें डॉक्टर नरेन्द्र निकुम्भ बताते हैं कि नेल्स एक्सटेंशन करवाने से नाखूनों के अंदर गंदगी से लेकर इंफेक्शन की समस्या हो सकती हैं। आइए जानते हैं इनके नुकसानों के बारे में।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेल एक्सटेंशन के नुकसान

1. नेल डैमेज- नकली नाखूनों के लंबे समय तक इस्तेमाल से असली नाखूनों की सतह कमजोर हो जाती है। जब हम इन नाखूनों को हटाते हैं, तो असली नाखूनों पर प्रेशर पड़ता है, जिससे वे टूटने और कमजोर होने लगते हैं।

2. नेल इंफेक्शन- इन नाखूनों की मदद से त्वचा के अंदर धूल-मिट्टी या गंदगी आसानी से इकट्ठी हो जाती है और जम जाती है। मुश्किल बात यह है कि इसे साफ करना और भी ज्यादा मुश्किल होता है। इससे बैक्टीरिया या फंगल इंफेक्शन हो सकता है, जिससे नाखूनों में सूजन, दर्द और जलन हो सकती है।

विज्ञापन

3. एलर्जी- नेल एक्सटेंशन हमारी उंगलियों और नेल्स के क्यूटिकल्स से जुड़े होते हैं, जिससे कई बार जो क्यूटिकल्स होते हैं, वहां एलर्जी हो जाती है। इन नाखूनों को लगाने के लिए ग्लू का इस्तेमाल किया जाता है और यूवी रेज में ड्राई किया जाता है, जिससे यह एलर्जी बढ़ जाती है।

विज्ञापन

4. UV रेज का असर- नाखूनों पर नेल्स लगाने के बाद उसे मजबूती देने के लिए यूवी लैंप के अंदर नाखूनों को रखा जाता है। ऐसा करने से नाखून ड्राई हो जाते हैं और सही से चिपक जाते हैं, लेकिन इससे त्वचा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे स्किन कैंसर का रिस्क भी बढ़ता है।

5. नाखूनों की ग्रोथ रुकना- लगातार नकली नाखूनों का यूज करने से नाखूनों की नेचुरल ग्रोथ रुक सकती है। दरअसल, असली नाखूनों को ढकने से वे धीरे-धीरे बढ़ते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ