Anti Valentine Week 2025: एंटी-वेलेंटाइन वीक में क्यों मनाया जाता है किक डे? जानें इसका मतलब

Anti Valentine Week 2025: एंटी-वेलेंटाइन वीक के दूसरे दिन 16 फरवरी को किक डे मनाया जाता है। इस दिन को सच में किसी को किक मारने के लिए नहीं मनाया जाता है, बल्कि अपनी लाइफ से नेगेटिव चीजों को किक मारने जैसा है।

Anti Valentine Week 2025

Anti Valentine Week 2025

Anti Valentine Week 2025: एंटी-वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है और 16 फरवरी को किक डे के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन को खासकर वे लोग मनाते हैं जो सिंगल हो। वे इस दिन अपने सिंगलहुड को सेलिब्रेट करते हुए कुछ अलग तरीके से इस को मनाना पसंद करते हैं। साथ ही अपने अतीत को पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ते हैं। इसे भी स्लैप डे की तरह ही मनाया जाता है यानी ये किसी को शारीरिक रूप से किक मारने के बारे में नहीं है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से किसी एक्स साथी की नेगेटिव यादों को किक मारने जैसा है। आइए जानते हैं लोग इसे किस तरह से और क्यों मनाते हैं?

विज्ञापन

क्यों मनाते हैं किक डे?

अगर आपको ऐसा लगता है कि आपकी लाइफ में कुछ चीजें ऐसी जो सही नहीं और उसे अपनी लाइफ से किक मार देना चाहिए तो आप इस दिन उन सभी चीजों को अपनी लाइफ से निकाल सकते हैं। चाहे वह कोई आदत हो या फिर कोई एक्स साथी। किक डे का जश्न मनाते हुए आप उन सभी चीजों को आपने दिल और दिमाग से निकाल सकते हैं।

विज्ञापन

दोस्तों के साथ भी मना सकते हैं किक डे

आप अगर दोस्तों के साथ वैलेंटाइन वीक की तरह एंटी-वैलेंटाइन वीक का भी मजा लेना चाहते हैं, तो ये भी एक अच्छा तरीका हो सकता है। कई लोग इस दिन को आपने दोस्तों सा उन्हें किक मारकर भी मनाते हैं। जितनी उनकी उम्र होती है उसी अनुसार उतनी बार किक मारकर इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। आप और आपके दोस्त इस पल का आपने तरीके से पूरा आनंद उठा सकते हैं। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि खेल को केवल मजाक के लिए खेलें किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं और अपने दोस्तों को प्यार के साथ किक करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ