Myth vs Fact: क्या देसी घी लगाने से बढ़ते हैं बाल? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान

Myth vs Fact: घी के गुणों के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। घी को खाने के अलावा भी कई कामों में इस्तेमाल किया जाता है। स्किनकेयर के साथ-साथ बालों पर भी घी लगाया जाता है। मगर क्या बालों पर घी लगाने से बालों की ग्रोथ होती है?

Myth vs Fact

Myth vs Fact: भारत में घी का इस्तेमाल कई कामों में किया जाता है। घी हमारी परंपराओं का अहम हिस्सा है। घी फैटी एसिड्स, कैल्शियम, विटामिन से लेकर एंटीऑक्सिडेंट्स का भी बढ़िया सोर्स माना जाता है। घी खाने के तो शरीर को कई फायदे हैं, लेकिन क्या घी से बालों की ग्रोथ हो सकती है? आजकल स्किनकेयर में घी का भी खूब इस्तेमाल होता है, आयुर्वेद में भी घी को स्किन के लिए लाभकारी बताया गया है। कुछ लोग घी को बालों में भी लगाते हैं क्योंकि कुछ इलाकों में इसकी परंपरा भी है और यह भी मानते हैं कि घी से बालों की ग्रोथ होती है। आइए जानते हैं यह फैक्ट कितना सही है और कितना नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बालों में क्यों लगाएं देसी घी?

टाइम्स ऑफ इंडिया में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, घी कई तरह से बालों को लाभ पहुंचा सकता है। घी को बालों पर लगाने से हेयर स्कैल्प को नमी मिलती है। रात के समय बालों पर घी लगाने से डैंड्रफ और ड्राइनेस की समस्या दूर होती है। घी बालों को नेचुरली कंडीशन भी कर सकता है। बालों पर घी लगाने से सिर के पोर्स भी ओपन रहते हैं, ताकि बाल बेजान न हो सकें। हालांकि, इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि घी लगाने से बालों की ग्रोथ एक दिन में नहीं होगी।

hairfall causes

Image Credit: Freepik

विज्ञापन

बालों में घी लगाने के कुछ फायदे

  • बालों में देसी घी की मसाज करने से बालों को मॉइस्चर मिलता है, क्योंकि घी में एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन-ई होता है।
  • बालों को पोषण, जी हां, हमारे बालों को न्यूट्रिशन की जरूरत होती है, जिसके लिए बालों में घी लगाना फायदेमंद रहता है। घी की मदद से बालों में नेचुरल शाइनिंग आती है।
  • हेयरफॉल की समस्या को दूर करने में भी देसी घी फायदेमंद होता है। दरअसल, सर्दियों के मौसम में ड्राइनेस बढ़ जाती है, जिस कारण बाल ज्यादा टूटते हैं।

घी से सच में ग्रोथ होगी?

घी का इस्तेमाल करने से बालों की क्वालिटी इंप्रूव होती है, जिससे नए बालों का विकास होता है लेकिन घी रातों-रात सिर में नए बाल उगाने का काम नहीं कर सकता है। घी की मसाज करने से बालों की स्कैल्प में होने वाले दाने और पिंपल्स भी नहीं होते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ