Muslim Baby Girl Name: बेबी गर्ल का नाम क्या रखें? यहां जानिए 5 यूनिक और खूबसूरत मुस्लिम नाम

Muslim Baby Girl Name: इंसान के नाम का असर उसके नेचर यानी स्वभाव और व्यक्तित्व पर पड़ता है. इसलिए बच्चे का नाम बहुत ही सोच-समझकर और धार्मिक मान्यता के आधार पर रखा जाता है.  

Muslim Girl Name

बेबी गर्ल के लिए 5 यूनिक और खूबसूरत मुस्लिम नाम.

Muslim Baby Girl Name: जब किसी भी घर में बेटी पैदा होती है, तो पूरा आंगन खुशियों से चहक उठता है. उसकी किलकारियां घर में रौनक भर देती हैं और हर चेहरा मुस्कान से खिल उठता है. मुस्लिम घराने में कहा जाता है कि नन्ही सी बेटी अपने साथ प्यार, बरकत और नई उम्मीदें लेकर आती है. इसलिए उसके लिए एक ऐसा नाम चुना जाता है ताकि नाम का असर बच्चे के स्वभाव और व्यक्तित्व पर पड़े और सुनने में भी सबको बहुत ही प्यारा लगे. यहां पर हम आपको 5 मुस्लिम बेबी गर्ल के नाम बता रहे हैं जो आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 न्यू बॉर्न मुस्लिम ट्रेंडी गर्ल नेम | Muslim Girl Names

  • अपनी बच्ची का आयज़ा (Ayeza) नाम रख सकते हैं, क्योंकि यह नाम इन दिनों सुर्खियों में है. आयज़ा नाम का मतलब सम्मानित और इज़्ज़त पाने वाली लड़की होता है और मुस्लिम घरानों में कहा जाता है कि बचपन से बच्चों को पुकारा जाने वाला नाम धीरे-धीरे उनके स्वभाव पर पड़ने लगता है.
  • इनाया भी बहुत प्यारा नाम है और पाकिस्तान में बहुत ही पसंद किया जाता है. इस नाम का मतलब देखभाल करने वाली लड़की या हिफाज़त देने वाली लड़की से है. आप इनाया (Inaaya) के आगे सरनेम लगाकर अपनी बच्ची का नाम रख सकते हैं, जिसे आसानी से पुकारा भी जा सकता है.
  • इन दिनों रिदा नाम भी काफी पसंद किया जा रहा है. आप अपनी बेटी का नाम रिदा रख सकते हैं, क्योंकि यह हर सरनेम के साथ अच्छा लगता है. बता दें रिदा (Rida) नाम का मतलब है अल्लाह की रज़ा या खैर वाली लड़की. इस नाम का मतलब बहुत ही प्यारा है, जिसे कहना भी बहुत आसान है.
  • आयशा नाम भी लिस्ट में रखा जा सकता है, क्योंकि यह नाम इस्लामिक महिला आयशा (Aisha) बिन्त अबू बकर से जुड़ा हुआ है. इसे सच्ची और जीवंत लड़की के लिए चुना जाता है. बता दें कि यह एक अरबी शब्द है, जिसे कई मुस्लिम घरानों में अपनी बेटियों का नाम रखा जाता है.
  • सारा नाम बहुत ही आसान और क्लासिक है, जिसे राजकुमारी बेटी के लिए रखा जाता है. सारा नाम वाली लड़कियां आमतौर पर समझदार, आत्मविश्वासी और दूसरों का ध्यान रखने वाली मानी जाती हैं, इसलिए ज्यादातर लोग सारा नाम रखना पसंद करते हैं. 

इसे भी पढ़ें- Republic Day 2026: परेड देखने के बाद इन 3 देशभक्ति से जुड़े टूरिस्ट स्पॉट्स पर जाना बिल्कुल ना भूलें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ