---विज्ञापन---

घर में रखी ये चीजें ठंड में भी बनाए रखेंगी होंठों की खूबसूरती! महंगे प्रोडक्ट्स खरीदना भूल जाएंगे

Chapped Lips Home Remedies: होंठों का फटना सर्दियों में होने वाली सबसे आम समस्या है. अगर आप भी बिना महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल किए इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं आप कैसे घरेलू नुस्खों से अपने बेजान होंठों को फिर जिंदगी दे सकते हैं.

---विज्ञापन---

Dry lips kaise Thik Kare: सर्दियों में होंठों का फटना एक आम समस्या है. जिसे हटाने के लिए लोग उंगलियों से उन्हें उखाड़ने की कोशिश करते हैं, या फिर कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. कई बार उंगलियों से त्वचा हटाने के चक्कर में होंठों पर गंभीर घाव भी हो जाते हैं, और ये दिखने में भी अच्छे नहीं लगते. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और बिना ज्यादा पैसा खर्च किए घरेलु तरीके से अपने होंठों की त्वचा को ठीक करना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं सबसे आसान और सस्ते घरेलू उपाय.

यह भी पढ़ें: 60 की उम्र में भी चेहरे पर नहीं आएंगी झुर्रियां! जानिए Skin को फिर से जवान बनाने का आसान तरीका

---विज्ञापन---

बिना महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल किए कैसे होंठों को खूबसूरत रखें?

होंठों की त्वचा बहुत नाजुक होती है, अगर इसका ठीक से देखभाल न किया जाए तो उसमें दरार आने लगती है और स्किन निकलने लगती है. कई बार स्किन हटाने के कारण खून भी निकल आता है और एक बड़ा घाव बन जाता है. इस स्थिति से राहत पाने के लिए आयुर्वेद में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनकी मदद से आप घर में रखा शहद, चीनी, घी, मक्खन आदि के इस्तेमाल से कुछ ही दिनों के अंदर होंठों को खूबसूरत गुलाबी और मुलायम बना सकते हैं.

घर में रखी इन चीजों का करें इस्तेमाल

---विज्ञापन---

जैसा कि हमने आपको ऊपर कुछ चीजों का नाम बताया जिनमें मक्खन, घी आदि शामिल है. आप इनकी मदद से होंठों को ठीक कर सकते हैं. क्योंकि शुद्ध देसी घी या ताजा मक्खन में प्राकृतिक नमी और पोषण तत्व होते हैं, जो होंठों की सूखापन दूर करते हैं. इसे इस्तेमाल में लाना काफी आसान है, आपको इसके लिए सोने से पहले अपनी उंगलियों में हल्का-सा घी या मक्खन लें और उसे अपने होंठों पर लगाकर सुबह तक छोड़ दें. नियमित रूप से ऐसा करने से होंठों की दरारें भरने लगती हैं और वे धीरे-धीरे नरम व चमकदार हो जाते हैं.

शहद भी कर सकता है मदद

---विज्ञापन---

शहद में एंटीबैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो होंठों को संक्रमण से बचाने के साथ-साथ उन्हें गहराई से पोषण देने में बहुत मदद करते हैं. इसे इस्तेमाल करना आसान है, आपको बस दिन में दो बार या रात में सोने से पहले उंगलियों में शहद लेकर अपने होंठों पर लगा लेना है. कुछ दिनों तक अगर आप इस उपाय को अपनाएंगे, तो इसका असर भी देखने को मिलेगा.

नारियल तेल और तिल का तेल भी मददगार

---विज्ञापन---

इन सबके अलावा आप नारियल तेल और तिल के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इनमें मौजूद प्राकृतिक वसा होंठों की नमी को बनाए रखती है और ठंडी हवा के प्रभाव से बचाती है. रात में सोने से पहले या दिन में एक से दो बार आप इस तेल को अपने होंठों पर लगा सकते हैं, इससे लंबे समय तक आपके होंठ सुरक्षित रहेंगे.

यह भी पढ़ें: Republic Day 2026: परेड देखने के बाद इन 3 देशभक्ति से जुड़े टूरिस्ट स्पॉट्स पर जाना बिल्कुल ना भूलें

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Jan 17, 2026 04:39 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola