Mushroom Rice Cheese Samosa Recipe: वीकेंड की सुबह बच्चे कुछ अच्छा खाने की डिमांड करते हैं. कई बार बाहर के खाने की जिद करते हैं, लेकिन बाहर का खाना हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता. ऐसे में बेहतर है कि आप घर पर ही बच्चों को कुछ मजेदार बनाकर दें, ताकि उनकी क्रेविंग को कम किया जा सके. सर्दियों के हिसाब से इस वक्त समोसे की रेसिपी बेस्ट रहेगी, जिसे चाय के साथ सर्व किया जा सकता है. आप समोसे को हेल्दी बनाने के लिए मशरूम का इस्तेमाल कर सकते हैं. मशरूम का फ्लेवर बढ़ाने के लिए चीज को भी डाल सकते हैं. इससे बच्चों को समोसे का स्वाद बहुत ही अच्छा लगेगा. आइए इस लेख में मशरूम राइस चीज की आसान रेसिपी जानते हैं, जिसे आप फॉलो कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Winter Soup Recipes: सर्दियों में ये सूप पीने से बीमारी नहीं आएगी पास, स्वाद के साथ सेहत का मिलेगा डबल डोज
मशरूम राइस चीज की रेसिपी | Mushroom Rice Cheese Samosa Recipe
सामग्री
- चावल- 1 कप (उबले हुए)
- स्वीट कॉर्न- आधा कप
- मशरूम- 1 कप (बारीक कटा हुआ)
- प्याज- 1 कटा हुआ प्याज
- चीज- 1 कप
- चिली- फ्लेक्स- आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- जरूरत के हिसाब से
- चिली फ्लेक्स- आधा चम्मच
- काली मिर्च- आधा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- मैदा का पेस्ट- 2 चम्मच
- समोसा शीट- 2 चम्मच
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें.
- फिर एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- इस दौरान एक कटोरी में 2 चम्मच मैदा डालकर पेस्ट बना लें.
- साथ ही, प्याज को बारीक काट लें और इसे तेल में डालकर पकाएं.
- इसमें मशरूम, कॉर्न और उबले चावल भी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- मिश्रण को मिलाने के बाद नमक, काली मिर्च और चिली फ्लेक्स को भी डाल दें.
- फिर गैस बंद करके समोसे का मिश्रण ठंडा होने दें.
- अब समोसे की शीट लेकर मसाले भरें और ऊपर से मैदा का पेस्ट लगाकर अच्छी तरह से सील करें.
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें और हल्की आंच पर समोसे गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें.
- इन्हें टमाटर केचप, ग्रीन चटनी या चीज डिप के साथ सर्व करें.
- आप चाय के साथ भी इसे सर्व कर सकते हैं. इसका फ्लेवर बहुत ही अच्छा लगेगा.
इसे भी पढ़ें- Fake Egg vs Real Egg: उबले हुए अंडे कहीं नकली तो नहीं? इन ट्रिक्स से करें असली की पहचान
संबंधित खबरें
इमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 hr agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
3 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
17 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
20 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines