Winter Soup Recipes: सर्दियों में ये सूप पीने से बीमारी नहीं आएगी पास, स्वाद के साथ सेहत का मिलेगा डबल डोज

What are The Ingredients for Chicken Soup: अगर आपको चिकन पसंद है तो इससे स्वादिष्ट सूप तैयार किया जा सकता है. इसे बनाना बहुत ही आसान है, बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा.

Winter Soup Recipes

घर पर इस तरह बनाएं चिकन सूप- Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Chicken Soup Recipe: इस मौसम में सूप बहुत ही अच्छा लगता है, लेकिन कई लोगों को वेजिटेरियन चीजें पसंद नहीं आती. ऐसे में चिकन का इस्तेमाल करके स्वादिष्ट सूप तैयार किया जा सकता है. इसका स्वाद ना सिर्फ अच्छा होता है, बल्कि आसानी से बन भी जाता है. अगर आप सुबह सूप पीते हैं तो पूरे दिन आपको गर्माहट का एहसास होगा. साथ ही, आपको कई तरह के फायदे भी मिलेंगे. अच्छी बात यह है कि आप घर पर चिकन को अपनी पसंद के हिसाब से तैयार कर सकते हैं. वहीं, अगर आपको कोई रेसिपी नहीं मालूम तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है. 

इसे भी पढ़ें- डाइट पर हैं और खाना चाहते हैं कुछ क्रिस्पी और टेस्टी? बनाएं ये मूंग दाल चीला, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

विज्ञापन

चिकन सूप की रेसिपी | Easy Recipe of Chicken Soup 

सामग्री 

  • बोनलेस चिकन- 300 ग्राम (कटा हुआ) 
  • अंडा- 2
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार 
  • सोया सॉस- 2 चम्मच
  • लहसुन-अदरक का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
  • सिरका- आधा छोटा चम्मच 
  • कॉर्नफ्लोर- आधा छोटा चम्मच 
  • टमाटर सॉस- आधा छोटा चम्मच 
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच 
  • बटर- 3 चम्मच

विधि 

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर चिकन को अच्छी तरह से साफ करें और धोकर एक बाउल में रख दें. 
  • फिर गैस पर एक पैन को रखें और 3 पानी और चिकन को उबालने दें. इतने में एक छोटी करोटी में कॉर्न फ्लोर को डालकर घोल तैयार कर लें. 
  • चिकन में एक उबाल आने के बाद नमक, काली मिर्च और लहसुन-अदरक डालकर पका लें. जब चिकन पकने लगे तो इसमें कॉर्नफ्लोर वाला पानी मिक्स कर दें. 
  • अब इसमें सोया सॉस, टमाटर सॉस और बाकी सामान भी डालकर उबाल दें. जब सूप गाढ़ा होने लगे तो इसमें सिरका डाल दें और गैस बंद कर दें. 
  • कुछ देर ढक कर रखने के बाद बटर डालें और ऊपर से हरा धनिया डालकर एक कटोरे में निकालकर गर्मागर्म सर्व करें. आप इसमें अपनी पसंद की चीजें भी डाल सकते हैं. 

चिकन सूप कब पिएं? 

बेहतर होगा कि आप चिकन सूप सुबह या शाम के वक्त पिएं, क्योंकि ज्यादा रात में पीने से आपको हैवी महसूस हो सकता है. बता दें चिकन सूप को आहार में शामिल करने के बहुत फायदे हैं. इससे पेट भरा हुआ रहता है और भूख कम लगती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ