इस वीकेंड बच्चों को Mushroom Rice Cheese Samosa बनाकर दें सरप्राइज, स्वाद ऐसा चुटकियों में हो जाएगा चट

Weekend Recipe: समोसे को नया फ्लेवर देने के लिए मशरूम इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे बना समोसा ना सिर्फ कुरकुरा होगा, बल्कि इसमें मौजूद मशरूम और राइस का स्वाद काफी अच्छा लगेगा.

Mushroom Rice Cheese Samosa Recipe

वीकेंड पर ट्राई करें Mushroom Rice Cheese Samosa की ये आसान रेसिपी- Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Mushroom Rice Cheese Samosa Recipe: वीकेंड की सुबह बच्चे कुछ अच्छा खाने की डिमांड करते हैं. कई बार बाहर के खाने की जिद करते हैं, लेकिन बाहर का खाना हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता. ऐसे में बेहतर है कि आप घर पर ही बच्चों को कुछ मजेदार बनाकर दें, ताकि उनकी क्रेविंग को कम किया जा सके. सर्दियों के हिसाब से इस वक्त समोसे की रेसिपी बेस्ट रहेगी, जिसे चाय के साथ सर्व किया जा सकता है. आप समोसे को हेल्दी बनाने के लिए मशरूम का इस्तेमाल कर सकते हैं. मशरूम का फ्लेवर बढ़ाने के लिए चीज को भी डाल सकते हैं. इससे बच्चों को समोसे का स्वाद बहुत ही अच्छा लगेगा. आइए इस लेख में मशरूम राइस चीज की आसान रेसिपी जानते हैं, जिसे आप फॉलो कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- Winter Soup Recipes: सर्दियों में ये सूप पीने से बीमारी नहीं आएगी पास, स्वाद के साथ सेहत का मिलेगा डबल डोज

विज्ञापन

मशरूम राइस चीज की रेसिपी | Mushroom Rice Cheese Samosa Recipe

सामग्री

  • चावल- 1 कप (उबले हुए)
  • स्वीट कॉर्न- आधा कप
  • मशरूम- 1 कप (बारीक कटा हुआ)
  • प्याज- 1 कटा हुआ प्याज
  • चीज- 1 कप
  • चिली- फ्लेक्स- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- जरूरत के हिसाब से
  • चिली फ्लेक्स- आधा चम्मच
  • काली मिर्च- आधा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • मैदा का पेस्ट- 2 चम्मच
  • समोसा शीट- 2 चम्मच

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें.
  • फिर एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
  • इस दौरान एक कटोरी में 2 चम्मच मैदा डालकर पेस्ट बना लें.
  • साथ ही, प्याज को बारीक काट लें और इसे तेल में डालकर पकाएं.
  • इसमें मशरूम, कॉर्न और उबले चावल भी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  • मिश्रण को मिलाने के बाद नमक, काली मिर्च और चिली फ्लेक्स को भी डाल दें.
  • फिर गैस बंद करके समोसे का मिश्रण ठंडा होने दें.
  • अब समोसे की शीट लेकर मसाले भरें और ऊपर से मैदा का पेस्ट लगाकर अच्छी तरह से सील करें.
  • एक कड़ाही में तेल गर्म करें और हल्की आंच पर समोसे गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें.
  • इन्हें टमाटर केचप, ग्रीन चटनी या चीज डिप के साथ सर्व करें.
  • आप चाय के साथ भी इसे सर्व कर सकते हैं. इसका फ्लेवर बहुत ही अच्छा लगेगा.

इसे भी पढ़ें- Fake Egg vs Real Egg: उबले हुए अंडे कहीं नकली तो नहीं? इन ट्रिक्स से करें असली की पहचान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ