Vada Pav Recipe: मुंबई का मशहूर वड़ा पाव सिर्फ एक स्नैक नहीं, बल्कि वहां की लाइफस्टाइल का हिस्सा माना जाता है. ऑफिस जाने वाले लोग हों या कॉलेज के स्टूडेंट, हर कोई इसे बड़े चाव से खाता है. बाहर का स्वाद अक्सर हमें घर पर नहीं मिल पाता, लेकिन अब आप बिल्कुल वैसा ही स्वाद अपने किचन में आसानी से तैयार कर सकते हैं. जी हां, यह डिश मुख्य रूप से मसालेदार आलू के वड़े और मुलायम पाव के मेल से बनती है, जिसे तीखी और मीठी चटनी के साथ परोसा जाता है. हम आपको इसे बनाने कि आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप इस डिश को बना सकेंगे.
---खबर नीचे जारी है---
यह भी पढ़ें: घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा मोमोज? यहां देखिए सबसे आसान रेसिपी
---खबर नीचे जारी है---
वड़ा पाव बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 2 उबले हुए आलू.
- 1 बारीक कटा प्याज.
- 2 चम्मच तेल.
- 1/4 चम्मच हींग और 1 चम्मच सरसों के दाने.
- 1 चम्मच सौंफ और 2 चम्मच अदरक-हरी मिर्च पेस्ट.
- हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार.
- थोड़ा सा हरा धनिया और 1 चम्मच नींबू का रस.
- 1 कप बेसन, चुटकी भर सोडा और नमक.
- लहसुन, सूखी लाल मिर्च, नारियल और तिल (सूखी चटनी के लिए).
- पाव (बन) और हरी मिर्च सर्व करने के लिए.
घर पर वड़ा पाव बनाने का आसान तरीका
---खबर नीचे जारी है---
- सबसे पहले पैन में तेल गरम करें और उसमें हींग, सरसों और सौंफ डालकर भूनें.
- अब प्याज और अदरक-हरी मिर्च पेस्ट डालकर हल्का सुनहरा होने तक पकाएं.
- इसमें मैश किए आलू, मसाले और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं, और आखिर में नींबू का रस डालें.
- तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाएं.
- बेसन में नमक, मिर्च और सोडा मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें.
- आलू के गोले इस घोल में डुबोकर गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें.
- पाव को बीच से काटें, उसमें चटनी लगाएं और तला हुआ वड़ा रखें.
- साथ में तली हुई हरी मिर्च और चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.
- अब आपका स्वादिष्ट और क्रिस्पी वड़ा पाव खाने के लिए तैयार है, जो हर किसी को पसंद आएगा.
यह भी पढ़ें: डायबिटीज वालों की कैसी होनी चाहिए डाइट? कभी नहीं बढ़ेगा शुगर, बस अपनाएं ये टिप्स!
---खबर नीचे जारी है---