घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा मोमोज? यहां देखिए सबसे आसान रेसिपी

Momos Recipe At Home: क्या आप भी घर पर सफाई के साथ मोमोज बनाना चाहते हैं, लेकिन परेशान है कि आखिर ये बनेगा कैसे? आइए आपको बताते हैं सबसे आसान रिसिपी.

Momos Recipe At Home

मोमोज कैसे बनाएं?

अगर आपको भी शाम के समय कुछ हल्का, गरमा-गरम और स्वादिष्ट खाने का मन करता है, तो वेज मोमोज एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं. अक्सर हम इन्हें बाजार से मंगवाते हैं, जिसको लेकर डर रहता है कि कहीं खराब सब्जियों का न बना हो. लेकिन अब आप इन्हें घर पर भी बिल्कुल स्ट्रीट स्टाइल में बना सकते हैं. नरम आटे की पतली परत और अंदर भरी मसालेदार सब्जियों की स्टफिंग, हर बाइट को खास बना देती है. अच्छी बात ये है कि ये रेसिपी ज्यादा मुश्किल नहीं है और थोड़ी सी मेहनत से आप घर बैठे ही बाजार जैसा स्वाद पा सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

मोमोज बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत

  • 1 कप मैदा (या गेहूं का आटा).
  • 1 कप बारीक कटी या कद्दूकस की पत्ता गोभी.
  • 1 कप कद्दूकस की हुई गाजर.
  • 1 कप बारीक कटा शिमला मिर्च और प्याज.
  • 1 चम्मच अदरक का पेस्ट.
  • आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर.
  • 2 चम्मच तेल.
  • नमक स्वाद के अनुसार.
  • थोड़ा पानी आटा गूंधने के लिए.
  • हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि जितना ज्यादा बनाएंगे, उस हिसाब से सामग्री कम ज्यादा हो सकती है.

घर पर कैसे बनाएं जानिए आसान तरीका

विज्ञापन
  • सबसे पहले मैदा में नमक और थोड़ा तेल मिलाकर नरम आटा गूंध लें और 10 मिनट ढककर रख दें.
  • अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें प्याज डालकर हल्का भून लें.
  • इसके बाद बाकी सब्जियां, अदरक, नमक और काली मिर्च डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं.
  • तैयार स्टफिंग को ठंडा होने के लिए अलग रख दें.
  • अब आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर पतली पूड़ी की तरह बेल लें.
  • इसमें एक चम्मच स्टफिंग भरें और मनचाहे आकार में मोड़कर मोमोज तैयार करें.
  • आखिर में स्टीमर या इडली स्टैंड में 10-12 मिनट तक भाप में पकाएं, इस तरह तैयार हो जाएगा आपका स्वादिष्ट मोमोज.
  • गरमा-गरम मोमोज को तीखी लाल चटनी के साथ सर्व करें और घर बैठे बाजार जैसा मजा लें.

यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली अरहर दाल? 2 मिनट का आसान वॉटर टेस्ट खोलेगा सारे राज

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ