---विज्ञापन---

नाश्ते पर बनाएं मुंबई जैसा टेस्टी वड़ा पाव, सिर्फ 20 मिनट में तैयार करें ये आसान रेसिपी

क्या आप भी सुबह नाश्ते में मुंबई की मशहूर वड़ा पाव खाना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं सबसे आसान और जल्दी बनने वाली रेसिपी.

---खबर नीचे जारी है---

Vada Pav Recipe: मुंबई का मशहूर वड़ा पाव सिर्फ एक स्नैक नहीं, बल्कि वहां की लाइफस्टाइल का हिस्सा माना जाता है. ऑफिस जाने वाले लोग हों या कॉलेज के स्टूडेंट, हर कोई इसे बड़े चाव से खाता है. बाहर का स्वाद अक्सर हमें घर पर नहीं मिल पाता, लेकिन अब आप बिल्कुल वैसा ही स्वाद अपने किचन में आसानी से तैयार कर सकते हैं. जी हां, यह डिश मुख्य रूप से मसालेदार आलू के वड़े और मुलायम पाव के मेल से बनती है, जिसे तीखी और मीठी चटनी के साथ परोसा जाता है. हम आपको इसे बनाने कि आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप इस डिश को बना सकेंगे.

यह भी पढ़ें: घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा मोमोज? यहां देखिए सबसे आसान रेसिपी

---खबर नीचे जारी है---

वड़ा पाव बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 2 उबले हुए आलू.
  • 1 बारीक कटा प्याज.
  • 2 चम्मच तेल.
  • 1/4 चम्मच हींग और 1 चम्मच सरसों के दाने.
  • 1 चम्मच सौंफ और 2 चम्मच अदरक-हरी मिर्च पेस्ट.
  • हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार.
  • थोड़ा सा हरा धनिया और 1 चम्मच नींबू का रस.
  • 1 कप बेसन, चुटकी भर सोडा और नमक.
  • लहसुन, सूखी लाल मिर्च, नारियल और तिल (सूखी चटनी के लिए).
  • पाव (बन) और हरी मिर्च सर्व करने के लिए.

घर पर वड़ा पाव बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले पैन में तेल गरम करें और उसमें हींग, सरसों और सौंफ डालकर भूनें.
  • अब प्याज और अदरक-हरी मिर्च पेस्ट डालकर हल्का सुनहरा होने तक पकाएं.
  • इसमें मैश किए आलू, मसाले और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं, और आखिर में नींबू का रस डालें.
  • तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाएं.
  • बेसन में नमक, मिर्च और सोडा मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें.
  • आलू के गोले इस घोल में डुबोकर गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें.
  • पाव को बीच से काटें, उसमें चटनी लगाएं और तला हुआ वड़ा रखें.
  • साथ में तली हुई हरी मिर्च और चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.
  • अब आपका स्वादिष्ट और क्रिस्पी वड़ा पाव खाने के लिए तैयार है, जो हर किसी को पसंद आएगा.

यह भी पढ़ें: डायबिटीज वालों की कैसी होनी चाहिए डाइट? कभी नहीं बढ़ेगा शुगर, बस अपनाएं ये टिप्स!

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Apr 16, 2026 07:10 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. वह ट्रेनी के रूप में ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखते आए हैं. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें कई मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola