Multani Mitti Face Mask: आजकल हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा सुंदर, मुलायम और ग्लोइंग नज़र आए. इसके लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और दवाइयों का सहारा लेते हैं, जो कई बार त्वचा को फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचा देते हैं. लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी स्किन को निखारना चाहते हैं, तो आपके किचन या घर में ही मौजूद चीजें आपकी मदद कर सकती हैं. इन्हीं में से एक है मुल्तानी मिट्टी, जो प्राचीन समय से ही त्वचा की देखभाल के लिए जानी जाती है. आज हम आपको बताएंगे कि मुल्तानी मिट्टी में किस एक खास चीज़ को मिलाकर लगाने से आपकी त्वचा प्राकृतिक रूप से चमकदार और स्वस्थ बन सकती है.
मुल्तानी मिट्टी मास्क | Multani Mitti Mask
इस तरह बनाएं मास्क
अगर आप सुंदर, ग्लोइंग और निखरी हुई त्वचा चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आप मुल्तानी मिट्टी को 5 मिनट के लिए भिगोकर रख दें. इसके बाद इसमें 1 चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी और 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं और इसका पेस्ट बना लें. बस इस तरह से आपका फेस मास्क तैयार हो जाएगा.
ये भी पढे़ं- Skin Care: शादी में जानें से पहिले लगाएं ये उबटन, चेहरे को देगा फेशियल से भी दुगना ग्लो
इस तरह लगाएं मास्क
इस फेस मास्क को लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद इस मास्क को चेहरे पर लगाएं और 20–30 मिनट तक सूखने दें. जब मास्क सूख जाए, तो चेहरे को सादे पानी से धो लें और अंत में मॉइस्चराइज़र लगाएं.
मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क के फायदे
यह घरेलू फेस मास्क आपकी त्वचा को कई तरह से फायदा पहुंचाता है. मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त तेल और गंदगी को दूर करती है, जिससे स्किन डीप क्लीन होती है और पिंपल्स या एक्ने की समस्या कम होती है. बेसन त्वचा की रंगत को निखारने का काम करता है और टैनिंग हटाने में मदद करता है. हल्दी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन को इंफेक्शन से बचाते हैं और नेचुरल ग्लो देते हैं. वहीं नारियल तेल त्वचा को मॉइस्चराइज कर उसे मुलायम और कोमल बनाता है. इन सब चीज़ों के संयोजन से बना यह फेस मास्क आपकी स्किन को प्राकृतिक रूप से चमकदार, साफ और स्वस्थ बनाता है वो भी बिना किसी केमिकल के.
ये भी पढे़ं- Winter Tips: रोएं हटाने के 5 आसान तरीके, ऊनी कपड़ों को बनाए मुलायम और शानदार
संबंधित खबरें
क्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
2 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
3 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
4 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
6 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
7 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
11 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines