Multani Mitti For Face: चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी को एक नहीं बल्कि कई तरह से लगाया जा सकता है. यूं तो मु्ल्तानी मिट्टी सालभर में कभी भी लगाई जा सकती है, लेकिन मानसून में इसे लगाने के खास फायदे हैं. बारिश के मौसम में हवा में नमी और ह्यूमिडिटी बढ़ने के कारण स्किन पर ऑयल और गंदगी जमने लगती है. इससे एक्ने और ओपन पोर्स की दिक्कत ज्यादा होती है और सीबम को सोखने और त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए मुल्तानी मिट्टी बेहद फायदेमंद साबित होती है. लेकिन, मुल्तानी मिट्टी फेस पैक (Multani Mitti Face Pack) को सही तरह से लगाना, सही समय तक लगाना और हफ्ते में इसे कितनी बार लगाना चाहिए यह जानना जरूरी है.
यह भी पढ़ें- ड्राई स्किन के लिए पुरुष चेहरे पर लगा सकते हैं ये 5 फेस मास्क, रसोई की ही चीजों से बनकर हो जाएगा तैयार
चेहरे की चिपचिपाहट हटाने के लिए कैसे लगाएं मुल्तानी मिट्टी
- अगर त्वचा बहुत ऑयली (Oily Skin) है और एक्ने प्रोन है यानी फुंसियां ज्यादा निकलती हैं तो 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल और चुटकीभर हल्दी मिला लें.
- अगर कॉम्बिनेशन स्किन है तो 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच ही दही या फिर कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं.
- स्किन सेंसिटिव है तो मुल्तानी मिट्टी में एलोवेरा जैल और गुलाबजल मिलाकर फेस पैक बना लें. इससे स्किन पर निखार आता है.
मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाने का सही तरीका क्या है
मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाने से पहले सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह पानी और क्लेंजर से धोकर साफ करें. अब फेस पैक तैयार करें और चेहरे पर लगा लें. 10 से 12 मिनट में फेस पैक सूख जाता है. 15 मिनट होते ही उसे धो लें. इस बात का ध्यान रखें कि मुल्तानी मिट्टी को जरूरत से ज्यादा सुखाकर चेहरे पर पपड़ी ना जमने दें. इस बात का भी ध्यान रखें कि इसे आपको कसकर रगड़ते हुए नहीं छु़ड़ाना है बल्कि हल्के हाथों से छुड़ाकर हटाना है. जब मुल्तानी मिट्टी को धोकर हटाएं तो हटाने के बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाना ना भूलें.
किस समय लगानी चाहिए मुल्तानी मिट्टी
चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने का सही समय दोपहर या शाम का समय है. आप शाम के समय इसे लगाकर 15 मिनट रख सकते हैं या दोपहर में नहाने से पहले 15 मिनट के लिए मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं.
हफ्ते में कितनी बार लगाएं
मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक हफ्ते में 1 या 2 बार लगाया जा सकता है. इससे ज्यादा बार लगाने से परहेज करें.
यह भी पढ़ें – Hariyali Teej 2026: तीज पर ऐसे बनाएं हेयरस्टाइल, ये 7 जूड़ा डिजाइन बढ़ा देंगे लुक की खूबसूरती
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
13 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
14 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
16 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
16 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
20 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
20 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
21 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
21 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
23 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines