Hariyali Teej 2026: तीज पर ऐसे बनाएं हेयरस्टाइल, ये 7 जूड़ा डिजाइन बढ़ा देंगे लुक की खूबसूरती

Teej Hairstyle: हरियाली तीज पर साड़ी के साथ ऐसा हेयरस्टाइल चाहती हैं जो ट्रेडिशनल भी लगे और खूबसूरत भी? इन जूड़ा डिजाइन्स से आप अपने तीज लुक को और ज्यादा एलिगेंट बना सकती हैं.

Bun Designs For Hariyali Teej
1 / 8
तीज पर साड़ी के साथ ट्राई करें ये खूबसूरत जूड़े.

Hariyali Teej 2026: महिलाएं तीज के मौके पर साड़ी, चूड़ियां, मेहंदी और गहनों पर तो ध्यान देती हैं, लेकिन हेयरस्टाइल पर अक्सर खास ध्यान नहीं दिया जाता, जबकि हेयरस्टाइल पूरे लुक को बदल देता है. तीज पर हरी या लाल साड़ी के साथ खुले बालों के बजाय सलीके से बना जूड़ा ज्यादा अच्छा लगता है. इसके साथ ही उमस और गर्मी के मौसम में जूड़ा बालों को भी संभालने में मदद करता है. अगर आप भी इस तीज साड़ी के साथ ऐसा हेयरस्टाइल चाहती हैं कि आप ट्रेडिशनल के साथ-साथ सुंदर भी लगें, तो ये 7 जूड़ा डिजाइन आपके काम आ सकते हैं.

विज्ञापन

मोतियों वाला फ्रेंच जूड़ा

मोतियों वाला फ्रेंच जूड़ा2 / 8

ये हेयरस्टाइल आजकल काफी चलन में है. इसे बनाने के लिए आप अपने बालों में आगे से पोनीटेल जैसा बनाकर उसे पीछे ले जाकर बालों को फ्रेंच स्टाइल में लपेटकर जूड़ा बना लें. फिर इस जूड़े पर ऊपर से छोटे-छोटे मोती लगा दें. ये साड़ी के साथ काफी शाही लुक देता है. भारी गहनों के साथ ये हेयरस्टाइल और भी खूबसूरत लगता है.

विज्ञापन

गजरे वाला जूड़ा

गजरे वाला जूड़ा3 / 8

अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो ये डिजाइन एकदम परफेक्ट है. इसे बनाने के लिए बस एक साधारण गोल जूड़ा बना लीजिए, फिर उसके चारों ओर सफेद गजरा लगा दीजिए. अगर आप हरी या लाल साड़ी पहन रही हैं तो सफेद रंग के फूल इस पर काफी उभरकर आते हैं.

मोती की लटकन वाला जूड़ा

मोती की लटकन वाला जूड़ा4 / 8

यह हेयरस्टाइल हैवी साड़ी पर बहुत खिलेगा. इसे बनाने के लिए अपनी गर्दन के पास नीचे की ओर एक छोटा सा जूड़ा बना लीजिए. फिर इस जूड़े को मोतियों वाली लटकन के साथ सजा लीजिए. इससे काफी रॉयल लुक आता है.

विज्ञापन

आधे फूलों से सजा जूड़ा

आधे फूलों से सजा जूड़ा5 / 8

अगर आप ज्यादा मेहनत किए बिना परफेक्ट लुक चाहती हैं तो ये हेयरस्टाइल आपके लिए है. इसे बनाने के लिए पहले साधारण जूड़ा बना लीजिए, फिर उसके बाद सिर्फ आधे हिस्से पर छोटे फूलों से सजावट कर दीजिए. पूरे जूड़े को फूलों से सजाने के बजाय सिर्फ आधे जूड़े को ही सजाने से काफी हल्का और मॉडर्न लुक आता है. अगर आप तीज पर हल्की साड़ी पहन रही हैं तो आपके लिए ये अच्छा विकल्प हो सकता है.

गोल गजरे वाला जूड़ा

गोल गजरे वाला जूड़ा6 / 8

इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए अपने बालों को अच्छी तरह समेटकर गोल जूड़ा बना लीजिए. उसके बाद गजरे को लेकर उसे जूड़े के चारों ओर गोल आकार में लगा लीजिए. मांग में सिंदूर, बिंदी और झुमकों के साथ ये हेयरस्टाइल एकदम तीज वाला पारंपरिक लुक देगा.

विज्ञापन

गुलाब से सजा जूड़ा

गुलाब से सजा जूड़ा7 / 8

अगर आप एकदम अलग लगना चाहती हैं तो गुलाब से सजा जूड़ा जरूर ट्राई करें. सबसे पहले सिंपल जूड़ा बनाकर उसे ताजे गुलाब के फूलों से सजा लीजिए. अगर आप लाल साड़ी पहन रही हैं तो लाल गुलाब का इस्तेमाल करें और अगर हरी साड़ी पहन रही हैं तो उसके साथ गुलाबी या फिर सफेद रंग के गुलाब का इस्तेमाल करें.

ट्विस्टेड ब्रेड वाला लो जूड़ा

ट्विस्टेड ब्रेड वाला लो जूड़ा8 / 8

अगर आप तीज पर थोड़ा मॉडर्न और स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो इस हेयरस्टाइल को अपनी लिस्ट में जरूर ऐड करें. इसे बनाने के लिए बालों में बीच की मांग निकालकर दोनों तरफ से बालों को हल्का ट्विस्ट करते हुए पीछे ले जाइए. उसके बाद दोनों तरफ के हिस्सों को नीचे जोड़कर लो जूड़ा बना लीजिए. इसकी खूबसूरती और भी बढ़ाने के लिए इस पर छोटे फूल या सजावटी पिन लगा लीजिए. यह भी पढ़ें-  हरियाली तीज का निर्जला व्रत रखने जा रही हैं तो कमजोरी से बचाएंगे ये 6 टिप्स

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन