ड्राई स्किन के लिए पुरुष चेहरे पर लगा सकते हैं ये 5 फेस मास्क, रसोई की ही चीजों से बनकर हो जाएगा तैयार
Homemade Face Mask For Dry Skin: पुरुष अगर चेहरे पर यहां बताए फेस मास्क हफ्ते में एक बार लगा लेंगे तो त्वचा का रूखापन कम होगा और त्वचा निखरने लगेगी सो अलग. ऐसे में यहां जानिए किस तरह रसोई की ही चीजों से घर पर आसानी से फेस पैक बनाकर तैयार किया जा सकता है.

Dry Skin Face Mask: महिलाओं की ही तरह पुरुषों की स्किन भी अक्सर ही रूखी-सूखी और ड्राई हो जाती है. लेकिन, पुरुष क्रीम से ज्यादा चेहरे पर कुछ लगाने की सुध नहीं लते और कुछ पुरुष तो चेहरे पर क्रीम लगा लें वही बड़ी बात है. ऐसे में त्वचा का रूखापन बढ़ता चला जाता है और ग्लो कम हो जाता है सो अलग. इसीलिए आप यह गलती ना करें. यहां कुछ ऐसे फेस पैक्स बनाने के तरीके दिए जा रहे हैं जिन्हें पुरुष आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं. इन फेस पैक से स्किन को नमी मिलती है और रूखापन कम होता है सो अलग.
चावल के आटे का फेस पैक
2 / 7इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच चावल के आटे को लेकर उसमें एक चम्मच शहद मिला लें. इसे अच्छे से मिलाकर चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.
केले का फेस मास्क
3 / 7फिटनेस के लिए केले तो खूब खाते हैं, अब इसी केले का फेस मास्क बनाना सीख लीजिए. आधा केले को लेकर मसलें और उसमें एक चम्मच शहद मिला लें. इसे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट रखें और गुनगुने पानी से चेहरा धोकर साफ करें.
कॉफी फेस मास्क
4 / 7इस फेस मास्क को बनाना बेहद आसान है. 2 चम्मच कॉफी पाउडर में एक चम्मच दही और आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें. यह पैक स्किन को नमी के साथ ही निखार भी देगा.
शहद का फेस मास्क
5 / 72 चम्मच शहद में 3 चम्मच गुलाबजल मिलाएं. इस मास्क को चेहरे लगाकर 10 से 15 मिनट रखें. यह मास्क चेहरे को नमी देता है. इसे छुड़ाने पर आपको स्किन मुलायम भी महसूस होगी.
केसर का फेस मास्क
6 / 7रूखी त्वचा को निखारने और ग्लोइंग बनाने के लिए केसर का फेस मास्क ट्राई करें. आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस रात के समय आधा एक चम्मच दूध में केसर के कुछ छल्ले डाल दें. इसे अगली सुबह रूई की मदद से पूरे चेहर पर लगाकर 4-5 मिनट मलें और फिर धोकर हटा लें.
रोजाना जरूर करें यह काम
7 / 7चेहरा रूखा ना नजर आए इसके लिए रोजाना चेहरे को फेस वॉश से साफ करने के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं. रूखी स्किन पर सुबह-शाम चेहरा धोने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना फायदेमंद होता है. यह भी पढ़ें- हलीम का बीज कैसे खाया जाता है? Halim Seeds खाने के फायदे और असर जानिए यहां