Socks Odor Removal: सर्दी हो या फिर गर्मी कुछ लोग ऐसे हैं जो हर मौसम में मोजे पहनना पसंद करते हैं, क्योंकि जूते हर तरह की ड्रेस के साथ बहुत ही अच्छे लगते हैं. हालांकि, गर्मियों में पसीना बहुत ही ज्यादा आता है, जिसकी वजह से बदबू आने की समस्या पैदा हो जाती है. ऐसे में अगर किसी ने जूते उतारने को कह दिया तो बदबू की वजह से शर्मिंदगी उठानी पड़ती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. आप कुछ आसान और असरदार उपाय अपनाकर आप मोजों की जिद्दी बदबू से छुटकारा पा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- नाश्ते में बनाएं बिहारी स्टाइल दही-चूरा, मिनटों में होगा तैयार, स्वाद का मिलेगा डबल डोज
मोजों में बदबू क्यों आती है?
मोजों में बदबू का मुख्य कारण पसीना और बैक्टीरिया होते हैं. ऐसे में जब पैरों में पसीना आता है तो उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. यही बैक्टीरिया गंदगी पैदा करने का काम करते हैं. इसलिए अगर मोजे सही तरीके से साफ और सूखे ना हों तो यह समस्या और बढ़ जाती है.
मोजों की बदबू दूर करने के 5 असरदार तरीके
- नमक वाला पानी- आपको मोजे नमक वाले पानी में भिगोकर रखना चाहिए. ऐसा आप धोने से पहले भी कर सकते हैं. इससे मौजे से आने वाली बदबू पूरी तरह से गायब हो जाएगी और बैक्टीरिया भी खत्म हो जाएंगे.
सोडा का इस्तेमाल- बदबू से छुटकारा पाने के लिए सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है. आप मोजे धोते समय 1 से 2 चम्मच बेकिंग सोडा डाल सकते हैं. ऐसा करने से मोजे की गदंगी पूरी तरह से साफ हो जाएगी.
गुलाब जल आएगा काम- बदबू को दूर करने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल किया जा सकता है. आप जूते में गुलाब जल डालकर पहन सकते हैं, क्योंकि ऐसा करने से काफी देर तक बदबू का एहसान नहीं होगा.
रोज नए वियर करें मोजे- गंदे मोजों को बार-बार पहनने से बदबू और बढ़ जाती है. इसलिए आपको रोज नए मोजे पहनने चाहिए. साथ ही, रोजाना साफ और सूखे मोजे पहनने की आदत डालें. इससे बहुत देर तक बदबू नहीं आती है. - जूते को भी साफ रखें- आप मोजों के साथ-साथ जूतों पर भी ध्यान दें. कई बार जूते में गदंगी होने की वजह से भी बदबू आने लगती हैं. आप महीने में एक से दो बार जूते को धो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- इंजेक्शन वाले आम खाने से बिगड़ सकती है सेहत! खरीदते समय यूं करें असली-नकली की पहचान
संबंधित खबरें
Mumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ
7 hrs agoगुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जा सकता है फेस पैक, इस तरह चेहरे पर आ जाएगा गुलाबी निखार
9 hrs agoप्याज के छिलकों में छिपा है ये ब्यूटी सीक्रेट, बालों को घना-मुलायम बनाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
9 hrs agoरात में बाल खुले रखकर सोना सही या बांधकर? जानिए बालों के लिए कौन सा तरीका है ज्यादा बेहतर
11 hrs agoपंखे पर जम गई है धूल की परत तो इस क्लीनिंग सोल्यूशन को बनाकर करें सफाई, सीलिंग फैन पर दिखेगी चमक
15 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं यह सोया कीमा टोस्ट, स्वाद और सेहत से भरपूर है यह रेसिपी
16 hrs agoस्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
1 day agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
1 day agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
1 day agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines