नाश्ते में बनाएं बिहारी स्टाइल दही-चूरा, मिनटों में होगा तैयार, स्वाद का मिलेगा डबल डोज 

Dahi Chura Recipe: अगर आप हर रोज एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं तो यह रेसिपी आपके लिए है. हम आपको टेस्टी बिहारी दही-चूरा की आसान रेसिपी बता रहे हैं. यह स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखता है. 

How To Make Dahi Chura Recipe

दही चूरा कैसै बनाते हैं? Image Credit- Freepik

How To Make Dahi Chura Recipe: सुबह का नाश्ता हल्का, हेल्दी और झटपट होना चाहिए, ताकि खाने का मन करे. नाश्ता पेट भरने के साथ-साथ हेल्दी भी होना चाहिए. इसलिए आप दिन की शुरुआत और भी बेहतर तरीके से करें. अगर आप भी कुछ ऐसा ही ढूंढ रहे हैं तो बिहारी स्टाइल दही-चूरा आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. यह पारंपरिक डिश ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. खास बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा समय या मेहनत नहीं लगती. तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप कैसे दही चूरा कैसे बना सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

दही-चूरा क्या है?

दही-चूरा बिहार की एक पारंपरिक डिश है, जिसे खासकर त्योहारों और खास मौकों पर बनाया जाता है लेकिन आप नाश्ते में भी बनाकर तैयार कर सकते हैं. आप अपनी पसंद के फल डालकर भी तैयार कर सकते हैं.

 दही-चूरा की रेसिपी 

सामग्री 

  • चूड़ा- 1 कप (पोहा)
  • दही- 1 कप 
  • चीनी या गुड़- 3 चम्मच 
  • केला- 1 आम- आधा
  • दूध- थोड़ा सा 
  • ड्राई फ्रूट्स

विधि 

  • सबसे पहले चूड़ा को हल्के पानी से धो लें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि वह नरम हो जाए. अब एक बाउल में दही डालें और अच्छी तरह से फेंट लें. इसमें नरम किया हुआ चूड़ा मिलाएं. 
  • अब इसमें चीनी या गुड़ डालें और अच्छी तरह मिक्स करें. इसके बाद कटे हुए केले और ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्के से मिला लें. अगर आपको थोड़ा पतला पसंद है, तो इसमें थोड़ा दूध भी मिला सकते हैं. 
  • दही-चूरा को आप सुबह नाश्ते में या हल्की भूख लगने पर भी खा सकते हैं. गर्मियों में यह शरीर को ठंडक देने का काम करता है. 

इसे भी पढ़ें- Sara Arjun के नए फोटोशूट में एक्ट्रेस को नहीं पहचान पाएंगे आप, फैशन में सभी को पीछे छोड़ती दिखीं सारा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ