इंजेक्शन वाले आम खाने से बिगड़ सकती है सेहत! खरीदते समय यूं करें असली-नकली की पहचान

Real and Fake Mango: फलों का राजा आम है और यह गर्मियों में आते हैं. अब मार्केट में कई तरह के आम आने लगते हैं, जिसे खरीदते वक्त बहुत ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि आजकल इंजेक्शन से पके आम बिकने लगते हैं. इन आम को खाने से हेल्थ को कई तरह से नुकसान होता है.

Real and Fake Mango

Asli Aur Nakli Aam Ki Pehchan: गर्मियों का इंतजार सिर्फ आम खाने की वजह से किया जाता है, क्योंकि यह इसी मौसम में आते हैं. इसका मीठा और रसीला स्वाद किसे पसंद नहीं भला, पूरे सीजन इसकी चाहत ही गर्मियों से लड़ने की क्षमता देती है. स्वाद से भरपूर आम सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन आजकल बाजार में ऐसे आम भी मिल रहे हैं जिन्हें जल्दी पकाने के लिए केमिकल या इंजेक्शन का इस्तेमाल किया जाता है. ये आम देखने में तो बहुत ही अच्छे लगते हैं, लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं. इसलिए इनकी पहचान करना आना चाहिए, क्योंकि अगर इंजेक्शन वाला आम खरीद लिया जाए तो परेशानी थोड़ी ज्यादा बढ़ जाती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजेक्शन वाले आम क्या होते हैं?

कच्चे आमों को जल्दी पकाने के लिए उनमें कैल्शियम कार्बाइड जैसे खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल करते हैं. कुछ मामलों में इंजेक्शन के जरिए भी रसायन डाला जाता है, जिससे आम जल्दी पीले और पके हुए दिखाई देते हैं. ये आम नेचुरल तरीके से नहीं पकाए जाते, बल्कि पकाए जाते हैं. इसलिए यह हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं.

इंजेक्शन वाले आम खाने के नुकसान

  • पेट की जुड़ी समस्याएं होना
  • एलर्जी और स्किन इश्यू होना
  • सिरदर्द और चक्कर आना
  • लिवर और नर्वस सिस्टम पर असर पड़ना

नकली आम की पहचान कैसे करें?

रंग से पहचान करें- आम की पहचान रंग से की जा सकती है. कहा जाता है कि नेचुरल रूप से पके आमों का रंग हल्का पीला या हरा और पीला होता है. वहीं, ज्यादा चमकीला और एक जैसा रंग कैमिकल की निशानी हो सकता है.
खुशबू से पहचानें- असली आम की खुशबू बहुत ही अलग होती है. इसमें से नेचुरल और मिठास वाली खुशबू आती है. अगर कोई खुशबू नहीं है या अजीब सी केमिकल जैसी स्मेल आए तो सावधान हो जाएं.
छिलके की बनावट- आप छिलके से भी इंजेक्शन वाले आम की पहचान कर सकते हैं. कई रिसर्च के मुताबिक, नेचुरल आम पर हल्के दाग-धब्बे और असमानता हो सकती है. बहुत ज्यादा चिकना और एकदम परफेक्ट दिखने वाला आम नकली हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ