Socks Odor Removal: मोजे की गंदी बदबू से परेशान हैं? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार तरीके

Mozo Ki Gandi Badbu Kaise Paye Chutkara: गर्मियों में भी कुछ लोग मोजे पहनते हैं, क्योंकि ऑफिस वगैराह में जूते पहते जाते हैं. जूते काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन फैशन के साथ-साथ पर्सनल हाइजीन का भी ध्यान रखना चाहिए. कई बार ध्यान ना देने पर बदबू आने की समस्या पैदा हो जाती है.

Mozo Ki Gandi Badbu Kaise Paye Chutkara

मोजों में बदबू क्यों आती है? Image Credit- Shutterstock

Socks Odor Removal: सर्दी हो या फिर गर्मी कुछ लोग ऐसे हैं जो हर मौसम में मोजे पहनना पसंद करते हैं, क्योंकि जूते हर तरह की ड्रेस के साथ बहुत ही अच्छे लगते हैं. हालांकि, गर्मियों में पसीना बहुत ही ज्यादा आता है, जिसकी वजह से बदबू आने की समस्या पैदा हो जाती है. ऐसे में अगर किसी ने जूते उतारने को कह दिया तो बदबू की वजह से शर्मिंदगी उठानी पड़ती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. आप कुछ आसान और असरदार उपाय अपनाकर आप मोजों की जिद्दी बदबू से छुटकारा पा सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

मोजों में बदबू क्यों आती है?

मोजों में बदबू का मुख्य कारण पसीना और बैक्टीरिया होते हैं. ऐसे में जब पैरों में पसीना आता है तो उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. यही बैक्टीरिया गंदगी पैदा करने का काम करते हैं. इसलिए अगर मोजे सही तरीके से साफ और सूखे ना हों तो यह समस्या और बढ़ जाती है.

मोजों की बदबू दूर करने के 5 असरदार तरीके

  • नमक वाला पानी- आपको मोजे नमक वाले पानी में भिगोकर रखना चाहिए. ऐसा आप धोने से पहले भी कर सकते हैं. इससे मौजे से आने वाली बदबू पूरी तरह से गायब हो जाएगी और बैक्टीरिया भी खत्म हो जाएंगे.
    सोडा का इस्तेमाल- बदबू से छुटकारा पाने के लिए सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है. आप मोजे धोते समय 1 से 2 चम्मच बेकिंग सोडा डाल सकते हैं. ऐसा करने से मोजे की गदंगी पूरी तरह से साफ हो जाएगी.
    गुलाब जल आएगा काम- बदबू को दूर करने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल किया जा सकता है. आप जूते में गुलाब जल डालकर पहन सकते हैं, क्योंकि ऐसा करने से काफी देर तक बदबू का एहसान नहीं होगा.
    रोज नए वियर करें मोजे- गंदे मोजों को बार-बार पहनने से बदबू और बढ़ जाती है. इसलिए आपको रोज नए मोजे पहनने चाहिए. साथ ही, रोजाना साफ और सूखे मोजे पहनने की आदत डालें. इससे बहुत देर तक बदबू नहीं आती है.
  • जूते को भी साफ रखें- आप मोजों के साथ-साथ जूतों पर भी ध्यान दें. कई बार जूते में गदंगी होने की वजह से भी बदबू आने लगती हैं. आप महीने में एक से दो बार जूते को धो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- इंजेक्शन वाले आम खाने से बिगड़ सकती है सेहत! खरीदते समय यूं करें असली-नकली की पहचान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ