Mothers Day Special Recipe: इस मदर्स डे आप अपनी मां के लिए कुछ स्पेशल बना सकते हैं। उन्हें सरप्राइज करने के लिए अलग-अलग डिश भी ट्राई कर सकते हैं। बात आए जब कुछ खास ऑकेजन को सेलिब्रेट करने की तो ऐसे में भला केक को कैसे इग्नोर किया जा सकता है। किसी भी सेलिब्रेशन में केक की एक खास जरूरी है।
अगर आप केक को अपने हाथ से बनाकर अपनी मदर्स डे सेलिब्रेट (Mothers Day Cake Recipe) करेंगे तो यकीनन आपकी मॉम आपसे काफी हैप्पी हो सकती है। इसलिए आज हम आपके लिए आसानी से बन जानें वाली केक रेसिपी लेकर आए हैं। आइए कॉफी केक की रेसिपी (Coffee Cake Recipe) जानते हैं।
Coffee Cake Ingredients in Hindi
- 2 कप- मैदा
- 3/4 कप- दही
- 1/4 कप पिसी हुई चीनी
- 1 छोटा चम्मच- वैनिला एसेंस
- 1 कप- मिल्क चॉकलेट
- 1/3 कप- रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल
- 1 कप- अखरोट
- 1 छोटा चम्मच- बेकिंग सोडा
- 2 बड़े चम्मच- बटर
- 4 छोटे चम्मच- कॉफी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच- बेकिंग पाउडर
- 4 बड़े चम्मच- व्हिप क्रीम
- नमक (चुटकी भर)
- 1/2 कप- गर्म पानी
- 1 कप- फ्रेश क्रीम
Coffee Cake Recipe in Hindi
कॉफी केक बनााने के लिए एक बाउल में दही डालें, साथ ही चीनी और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद एक बड़ा बाउल लें और उसमें मैदा, बेकिंग पाउडर, चुटकी भर नमक, 3 छोटे चम्मच कॉफी पाउडर और गर्म पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
दही वाले बाउल में वैनिला एसेंस और कॉफी लिकर डालकर मिक्स करें। अब इस मिश्रण को सूखी सामग्री में डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसमें रिफाइंड ऑयल डालकर एक बार फिर अच्छे से मिक्स करें। इस तरह से बैटर तैयार हो जाएगा। बैटर को केक टिन में डाल लें और उसमें ऊपर से अखरोट डालकर बेक कर लें।
जब तक ये बेक होता है आप गैस पर एक कढ़ाई रखें और उसमें बटर, फ्रेश क्रीम, कॉफी पाउडर और मिल्क चॉकलेट गर्म कर लें। ठंडा करके इसे एक स्क्वीज बोतल में भर लें।
दूसरी तरफ आइसिंग के लिए व्हिप क्रीम में कॉफी लिकर डालकर अच्छे से फेंट लें। अब आधी क्रीम को पाइपिंग बैग में भरकर रख लें और आधी को आइसिंग के लिए रख लें।
इसके बाद केक को बोर्ड में शिफ्ट करके दो अलग-अलग भागों में बांट लें। बेस पर क्रीम लगाएं अच्छे से फैला लें। इसके बाद दूसरा बेस भी ऊपर से रख दें और उसमें क्रीम डालकर अच्छे फैला लें। तैयार गनाश को इस पर डालकर फैला लें। साथ में व्हिप क्रीम और अखरोट से केक को गार्निश करें और फिर इसे सर्व कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
ढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
1 hr agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
5 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
18 hrs agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
21 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
21 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
22 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
23 hrs agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
1 day agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
1 day agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines