जहरीली हवा फेफड़े ही नहीं लिवर को भी कर रही है खराब, एक्सपर्ट ने बताया वायु प्रदूषण लिवर को कैसे प्रभावित करता है

Liver Damage Causes: दिल्ली-एनसीआर की जहरीली हवा से फेफड़े ही नहीं बल्कि शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित होते हैं जिनमें से एक है लिवर. ऐसे में एक्सपर्ट से जानिए वायु प्रदूषण का लिवर पर क्या असर पड़ता है.

Air Pollution Liver

वायु प्रदूषण से कौन सा अंग सबसे अधिक प्रभावित होता है?

विज्ञापन

Air Pollution Effects: प्रदूषित हवा से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला अंग फेफड़े हैं लेकिन वायु प्रदूषण के प्रभाव फेफड़ों तक ही सीमित नहीं हैं. इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियारी साइंसेस के डायरेक्टर डॉ. शिव कुमार सरिन का कहना है कि वायु प्रदूषण लिवर (Liver) के लिए भी उतना ही खतरनाक है जितना कि यह फेफड़ों के लिए नुकसानदायक होता है. वायु प्रदूषण से हानिकारक कंपाउंड्स लिवर में जाते हैं. मेटाबॉलिज्म एक ही है. ऐसे में ये कंपाउड्स फेफड़े में जाते हैं और जो बच जाते हैं वो लिवर में जाने लगते हैं. शुरुआती लक्षण फेफड़े में दिखते हैं और फेफड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं लेकिन इसके लॉन्ग टर्म प्रभाव लिवर पर भी पड़ते हैं.

यह भी पढ़ें – मस्तिष्क के लिए 4 खतरे क्या हैं? डॉक्टर ने बताया आपकी ये आदतें दिमाग को डैमेज करती हैं

विज्ञापन

वायु प्रदूषण का लिवर पर प्रभाव

इंफ्लेमेशन हो सकती है – वायु प्रदूषण के कारण लिवर में सूजन हो सकती है. वायु प्रदूषण के हानिकारक पार्टिकल्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ाते हैं जिससे लिवर सेल्स डैमेज हो सकती हैं.

टिशू डैमेज – वायु प्रदूषण की वजह से लिवर सेल और टिशू डैमेज हो सकते हैं. इससे गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है.

बीमारियों का खतरा बढ़ता – लंबे समय तक जहरीली हवा में सांस लेने के कारण लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों (Liver Disease) की संभावना बढ़ जाती है. इससे लिवर फाइब्रोसिस या हेपेटॉसेलुरल कार्सिनोमा हो सकता है.

विज्ञापन

DNA डैमेज – कुछ पॉल्यूटेंट्स डीएनए को डैमेज कर सकते हैं. इससे कैंसर (Liver Cancer) होने की संभावना बढ़ सकती है.

लिवर खराब होने पर क्या होता है

विज्ञापन
  • लिवर खराब होने पर लिवर बाइल जूस सही तरह से प्रोड्यूस या आंतों तक डिलीवर नहीं कर पाता है. इससे बाइल जूस ब्लडस्ट्रीम में फैलने लगते हैं.
  • त्वचा पीली पड़ने लगती है, आंखों में पीलापन नजर आता है और पीलिया हो सकता है.
  • पेशाब का रंग गाढ़ा नजर आने लगता है. कई बार पेशाब में खून की लीकेज होने से खून नजर आने लगता है.
  • मसल लॉस होने लगता है और बिना किसी वजह के वजन कम होना शुरू हो सकता है.
  • पाचन से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं. खासतौर पर फैटी चीजें पचाने में दिक्कत आती है.
  • नाखून पर भी लिवर डैमेज के प्रभाव दिख सकते हैं. इससे नाखूनों की शेप चम्मच के आकार की दिख सकती है.
  • आसानी से खरोंच लग जाती है और खून निकलने लगता है.

यह भी पढ़ें – पेट के कैंसर में कहां दर्द होता है? डॉक्टर ने बताया पेट के कैंसर का पहला संकेत क्या है

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ