Real vs Fake Roasted Chana: भुना चना असली है या नकली? 1 मिनट में ऐसे करें पहचान, वरना बढ़ सकता है कैंसर का रिस्क

Roasted Chana or Cancer Disease: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बाजार में मिलने वाले भुने चने में खतरनाक केमिकल की मिलावट की जाती है और यह हमारी हेल्थ को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहा है. 

Roasted chana Identify

भुने चने में ऑरामाइन O जैसी इंडस्ट्रियल डाई की मिलावट की जा रही है- Image Credit- News24

विज्ञापन

Roasted Chana Adulteration Detection: चना ऐसा फूड है जिसे खाने के लिए उम्र, मौसम या टाइम की कोई बंदिश नहीं होती… आप इसे सुबह नाश्ते में खा सकते हैं, शाम को चाय के साथ या फिर खाली वक्त में भी चने को खाया जा सकता है. यह प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मार्केट में मिलने वाले कई चनों को जल्दी भूनने या चमकदार दिखाने के लिए केमिकल्स और मिलावट का इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसे नकली और मिलावटी चने सेहत को फायदा देने के बजाय उल्टा नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं. इसलिए जरूरी है नकली चने की सही पहचान करना, ताकि कैंसर जैसी बीमारी से बचा जा सके.

इसे भी पढ़ें- मूंगफली की चिक्की सही तरह से नहीं जम पाती? कोई बात नहीं, इन ट्रिक्स से करें अपना काम आसान

विज्ञापन

भुने चने में किस केमिकल की मिलावट की जा रही है?

इन दिनों चने में मिलावट काफी ज्यादा बढ़ गई है. इस मामले को देखते हुए राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को एक पत्र लिखा है. इस पत्र के मुताबिक भुने चनों में ऑरामाइन O जैसी इंडस्ट्रियल डाई की मिलावट की जा रही है. यह हेल्थ को काफी हद तक नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं. 

मिलावटी भुने चने खाने से हेल्थ पर असर

चने में मिलाया जाने वाला केमिकल बहुत ही ज्यादा खतरनाक है. रिसर्च के मुताबिक ऑरामाइन O शरीर के कई हिस्सों पर बहुत बुरा असर डालता है. यह लिवर और किडनी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने का काम करता है. बाकी इसे खाने से आपको इन बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है.

  • डाइजेस्टिव इश्यू
  • कमजोरी होना
  • किडनी बेकार होना
  • कैंसर का खतरा होना
  • लिवर डिजीज होना
  • पेट से संबंधित परेशानी होना

नकली चने की 1 मिनट में पहचान कैसे करें?

  • अगर चने चमकीले हैं तो इसका मतलब है कि इसमें मिलावट की गई है.
  • गीले हाथ से चने छूकर देखें, क्योंकि इसमें पीला रंग मिलाया जाता है.
  • दिखने में नकली चना ज्यादा चिकना लगता है.
  • नकली चने खाने में बहुत ही क्रंची लगते हैं.
  • मिलावट करने के बाद चने का रंग ऊपर से पीला और अंदर से सफेद होता है. 
  • इसमें से अलग ही खुशबू आती है, क्योंकि केमिकल की गंध चने में आने लग जाती है. 

चने खरीदते वक्त किन बातों का रखें ध्यान?

भुने हुए चने खरीदते वक्त रंग पर खास ध्यान दें. साथ पैकिंग वाले भुने हुए चने खरीदें, क्योंकि खुले हुए चने में अक्सर मिलावट की जाती है. 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ