Most Expensive Paneer in the World: आपने कितने रुपये तक का पनीर खरीदा है? शायद 250 ग्राम के लिए ज्यादा से ज्यादा 120, 150 या मान लेते हैं 200-250 रुपये खर्च किए होंगे। 1 किलो पनीर के लिए 500 या 600 तक खर्च किए होंगे? हालांकि, आज हम आपको जिस पनीर के बारे में बताने जा रहे है उसका एक टुकड़ा भी आपको इतने रुपये में नहीं मिल सकेगा। अपनी खासियत के चलते दुनिया में सबसे महंगा कहलाए जाने वाला पनीर अगर एक ग्राम भी खरीदने की सोचेंगे तो इसके लिए आपको अपनी जेब से 7500 रुपये निकालने पड़ सकते हैं। आखिर ऐसा कौन सा पनीर है जो दुनियाभर में इतना महंगा है? आइए जानते हैं।
इस पनीर के आगे Gold भी लगेगा सस्ता
शाकाहारी लोगों के लिए पनीर प्रोटीन का एक बेस्ट सोर्स माना जाता है। इसमें प्रोटीन के अलावा विटामिन बी, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व मौजूद हैं। हम जिस महंगे पनीर की बात कर रहे हैं वो आमतौर पर बाजार में मिलने वाले पनीर से काफी खास है। इसकी कीमत के आगे आपको सोना सस्ता लग सकता है।
ये भी पढ़ें- वो 5 फूड जो दही के साथ खाने पर बनेंगे ‘जहर’
दुनिया के सबसे महंगे पनीर की कीमत
दरअसल, हम जिस पनीर की बात कर रहे हैं वो पुले के नाम से जाना जाता है। गधी के दूध से बनने वाले इस पनीर की कीमत 78 हजार से 80 हजार रुपये प्रति किलोग्राम है। सर्बिया के जसाविका नेचर रिजर्व में ये पनीर तैयार किया जाता है जिसे बनाना बहुत मुश्किल है।
25 लीटर दूध से तैयार होता है पनीर
इस दुर्लभ पनीर को तैयार करना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए गधी का 25 लीटर दूध चाहिए होता है और वो उतनी आसानी से मिल नहीं पाती है। गधी एक दिन में 0.2 से 0.3 लीटर दूध देती है और 25 लीटर दूध के साथ 1 किलोग्राम पनीर तैयार किया जाता है, ये अपनी प्रक्रिया के चलते काफी महंगा बिकता है। हालांकि, सेहत के लिए गधी का दूध और पनीर दोनों ही काफी लाभकारी माना जाता है। पुले पनीर में उच्च मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है।
ये भी पढ़ें- कार की कीमत में मिलता है ये The Golden Boy बर्गर, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
रोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
2 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
6 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
19 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
23 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines