---विज्ञापन---

कार की कीमत में मिल रहा बर्गर, वीडियो देख जानें क्या ‘The Golden Boy’ खा पाएंगे आप?

World Most Expensive Burger: सोशल मीडिया पर इस समय दुनिया के सबसे महंगे बर्गर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी कीमत और इसमें मिलाई गई सामग्री के नाम सुनकर आपको हैरानी जरूर होगी। चलिए जानते हैं इसी बर्गर की खासियत के बारे में।

---विज्ञापन---

World Most Expensive Burger:  दुनियाभर में कई ऐसी चीजें हैं, जिनकी कीमत और खासियत के बारे में जानकर बड़े से बड़े इंसान को भी धक्का लगता है। विश्व में कई ऐसे रेस्तरां हैं, जो अपनी महंगी-महंगी डिश के लिए जाने जाते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य होता है कि वो ऐसी डिश बनाए, जो सबसे अलग हो, जिसकी वजह से दुनियाभर में उनकी डिश और उन्हें एक अलग पहचान मिले।

इस समय सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे महंगे बर्गर का वीडियो वायरल हो रहा है। बीते दिनों गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट guinnessworldrecords पर दुनिया के सबसे महंगे बर्गर का वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद से लोग इस बर्गर को खाने की इच्छा व्यक्त कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- लेडी टीचर के सिर पर इस कदर हावी हुई शराब, कॉलर से पकड़ प्रिंसिपल को किया स्कूल से बाहर

दुनिया के सबसे महंगे बर्गर की कीमत क्या है?

दुनिया के सबसे महंगे बर्गर के ऊपर और नीचे दोनों तरफ सोने की पत्ती लगाई गई है। इसी के साथ इसमें रसदार वाग्यू बीफ, कैवियार और किंग क्रैब का इस्तेमाल किया गया है, जिनकी कीमत लाखों में होती है। इसके अलावा बर्गर को बनाने के लिए जिस बन का इस्तेमाल किया गया है, वो डोम पेरिग्नन नाम की एक शैंपेन से बनाया गया है। जो आसानी से कहीं पर नहीं मिलता है। बन के अलावा बर्गर में जिस प्याज का इस्तेमाल किया गया है, वो भी असाधारण पुरानी शैंपेन से बने हैं। इसी वजह से इस बर्गर की कीमत 5 हजार यूरो यानी भारतीय रुपये में लगभग साढ़े चार लाख है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Guinness World Records (@guinnessworldrecords)

---विज्ञापन---

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने की खाने की पुष्टि

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्गर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘इसका स्वाद नमकीन, मीठा, कड़वा और खट्टा है यानी खाने में ये बेहद स्वादिष्ट है।’ बता दें कि इस बर्गर को मास्टरमाइंड रॉबर्ट जान डे वेन ने बनाया है, जोकि नीदरलैंड में द डाल्टन्स नामक रेस्तरां में काम करते हैं।

---विज्ञापन---

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शेफ रॉबर्ट जान डे वेन को ये बर्गर बनाने का ख्याल सबसे पहले कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान आया था। उनका बचपन से ही सपना था कि वो विश्व रिकॉर्ड बनाए। शेफ रॉबर्ट जान डे वेन ने बताया था कि दुनिया के सबसे महंगे बर्गर का नाम उन्होंने ‘द गोल्डन बॉय’ रखा है।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

हालांकि अब सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे महंगे बर्गर का वीडियो वायरल हो रहा है। जहां कुछ लोगों ने इस बर्गर को खाने की इच्छा जताई है। वहीं कुछ लोगों ने इस बर्गर के खिलाफ अपना विरोध भी जताया है। जहां एक यूजर ने कहा, मैं ये बर्गर खाना चाहता हूं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, एक बर्गर खाने के लिए इतना खर्चा… हमसे नहीं हो पाएगा। इससे अच्छा है कि हम घर पर ही बर्गर बनाकर खा लें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- कढ़ी के शौकीन न पढ़ें ये खबर, कहीं खाने से नफरत न हो, यूनिवर्सिटी से वायरल हुआ ऐसा वीडियो

First published on: Jul 10, 2024 10:34 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola