बारिश में सांपों के दिखने की घटनाएं काफी बढ़ जाती है, क्योंकि बारिश का पानी उनके बिलों में घुस जाता है. बिल में पानी घुसने के कारण वह सूखी और सुरक्षित जगहों की तलाश में निकल जाते हैं. इसी दौरान अक्सर लोगों के घरों में या फिर उनके घर के पास सांप दिखने लगते हैं. लेकिन इस स्टोरी में हम आपको ऐसे सांपों के बारे में बताएंगे, जो इतने जहरीले होते हैं कि अपने जहर से इंसान को मौत की नींद सुला दें और भारत में वह काफी पाए जाते हैं. बरसात के मौसम में ऐसे सांपों के दिखने की घटनाएं काफी बढ़ जाती है, इसलिए इस स्टोरी में अगर ये 5 सांप दिख जाए, तो तुरंत वहां से दूर हो जाए या फिर जगह की खाली कर दें.
यह भी पढ़ें: बारिश में हीं क्यों निकलते हैं सांप? जानिए-आपके घर के पास क्या हैं जिससे निकल सकते हैं सांप
भारतीय कोबरा
भारतीय कोबरा का नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं और हो भी क्यों नहीं, यह सांप है भी बहुत खतरनाक. आपको शायद मालूम ने हो, भारत में इस सांप के काटने के बहुत मामले सामने आते हैं. इसका जहर इतना खतरनाक होता है कि सीधा तंत्रिका पर हमला करता है. बारिश के मौसम में अगर आपके घर के आसपास ये सांप दिखे, तो तुरंत उससे दूर हो जाएं.
भारतीय करैत
खतरनाक सांपों की इस लिस्ट में दूसरा बढ़ा नाम भारतीय करैत का है. भूरे और काले रंग के इस सांप के शरीर पर हल्के घारियां होती है और यह अक्सर रात में ज्यादा दिखाई देता है. इसका जहर बहुत खतरनाक होता है और सीधा तंत्रिका तंत्र पर हमला करता है. बारिश के दौरान अगर खेतों में या फिर गार्डन में कहीं आपको ये सांप दिख जाए, तो तुरंत वहां से दूर होना ही बेहतर रहेगा.
रसेल वाइपर
भारत में पाए जाने वाले सबसे खतरनाक सांपों में रसेल वाइपर भी एक बड़ा नाम है. भारत में गांवों व खेतों में कई बार ये सांप दिख जाता है, हैरानी की बात ये रहती है कि इसको देखकर अक्सर लोग इसे अजगर समझ लेते हैं और छूने की कोशिश करते हैं. लेकिन अगर ये सांप एक बार कट लें और वक्त पर इलाज न मिले, तो जहर खून की नसों और किडनियों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है.
सॉ-स्केल्ड वाइपर
रसेल्स वाइपर भारत में पाए जाने वाले सबसे आम जहरीले सांपों में से एक है. हमला करने से पहले यह जोरदार आवाज निकालता है. अगर आपको गार्डन या घर में सोते समय या कभी बारिश के मौसम में अजीब आवाज सुनाई दें, तो समझ जाइए की ये सांप आपको देख रहा है. इसका जहर हेमोटॉक्सिक होता है, जो खून, रक्त वाहिकाओं और किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है.
किंग कोबरा
किंग कोबरा दुनिया का सबसे खतरनाक और जहरीले सांपों में से एक है. ये सांप 18 फीट तक लंबा हो सकता है, हालांकि, ये हर जगह पाया नहीं जाता है. ज्यादातर ये सांप घने जंगलों, ठंडे दलदलों और जिन इलाकों में ज्यादा बारिश होती है, वहां देखने को मिलता है. इसका जहर एक न्यूरोटॉक्सिक होता है, जो शरीर के तंत्रिका तंत्र पर हमला करता है. जिस किसी को ये काट लें, उसे वक्त रहते इलाज न मिले, तो यह सांप उसको मौत की नींद सुला सकता है.
यह भी पढ़ें: घर के पास लगाएं ये 4 पौधे, सांपों को पसंद नहीं आती इनकी खुशबू! बारिश में आएंगे बेहद काम
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 hr agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
2 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
3 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
5 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
8 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines