रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से क्या होगा? सच में फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

Warm Water Drinking Benefits: आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि गर्म पानी पीने से सेहत पर कई तरह के फायदे पहुंचते हैं. आइए आज जान ही लेते रोज सुबह गर्म पानी पीने से क्या-क्या फायदा मिलेगा?

Warm Water Benefits

Garam Pani Peene Ke Faydein: पानी हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी तत्वों में से एक है. यह शरीर के हर अंग को सही तरीके से काम करने में मदद करता है. लेकिन अगर दिन की शुरुआत खाली पेट गुनगुने या हल्के गर्म पानी से की जाए, तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं. इससे सेहत पर इतनी ज्यादा और कई तरह के असरदार फायदे मिलते है, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

विज्ञापन

सुबह उठते ही शरीर लंबे समय तक बिना पानी के रहता है, ऐसे में गर्म पानी शरीर को धीरे-धीरे एक्टिव करता है. यह न सिर्फ अंदरूनी सिस्टम को जगाता है, बल्कि पूरे दिन शरीर को हल्का और एनर्जेटिक बनाए रखने में भी मदद करता है. अगर आप भी अपनी सेहत को लेकर सीरियस हैं और कई बीमारियों से राहत चाहते हैं, तो आइए जानते हैं गर्म पानी पीने के फायदे.

विज्ञापन

गर्म पानी पीने से क्या होगा?

गर्म पानी पीने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे होते हैं, जो शरीर के हर अंग के लिए जरूरी होता है. इस स्टोरी में हम कुल 5 फायदों के बारे में बताएंगे, जिससे जानने के बाद सच में आप भी रोज गर्म पानी पीने के आदी हो जाएंगे. आइए जानते हैं:

विज्ञापन

नेचुरल डिटॉक्स

सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से शरीर में जमा गंदगी और टॉक्सिन्स (Toxins) बाहर निकालने में मदद मिलती है. गर्म पानी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे पसीने और यूरिन के जरिए शरीर की सफाई आसान से होती है.

विज्ञापन

पाचन तंत्र को भी मिलता फायदा

सुबह गर्म पानी पीने से पाचन क्रिया को सक्रिय करने में मदद मिलती है. यह पेट और आंतों को धीरे-धीरे काम के लिए तैयार करता है, जिससे खाना आसानी से पचता है. जिन लोगों को गैस, एसिडिटी या अपच की समस्या रहती है, उनके लिए यह आदत बेहद फायदेमंद हो सकती है.

विज्ञापन

मेटाबॉलिज्म रहता एक्टिव

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि, गर्म पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है. जब मेटाबॉलिज्म (Metabolism) बेहतर होता है, तो शरीर कैलोरी को ज्यादा प्रभावी तरीके से बर्न करता है. हालांकि, यह वजन घटाने का अकेला उपाय नहीं है, लेकिन हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज के साथ मिलकर यह वजन कंट्रोल (Weight Control) करने में मदद कर सकता है.

विज्ञापन

कब्ज से राहत दिलाने में भी कारगर

जिन लोगों को कब्ज की परेशानी रहती है, उनके लिए सुबह गर्म पानी पीना बेहद लाभकारी हो सकता है. यह आंतों को सक्रिय करता है और मल को नरम बनाने में मदद करता है. नियमित रूप से गर्म पानी पीने से पेट साफ रहता है और गट हेल्थ बेहतर हो सकती है.

विज्ञापन

ब्लड सर्कुलेशन में भी होता है सुधार

सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) बेहतर हो सकता है. गर्म पानी की हल्की गर्माहट रक्त प्रवाह को तेज करने में मदद करती है और मांसपेशियों को आराम पहुंचाती है. इससे ब्लड वेसल्स (Blood Vessels) फैलती हैं, जिससे शरीर की कोशिकाओं तक ऑक्सीजन (Oxygen) और जरूरी पोषक तत्व आसानी से पहुंच पाते हैं. बेहतर ब्लड सर्कुलेशन का सीधा असर एनर्जी लेवल, मसल्स रिकवरी और पूरे शरीर की कार्यक्षमता पर पड़ता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ