सुबह की सही शुरुआत करें हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट से, पाएं पूरे दिन भरपूर एनर्जी

Breakfast Tips: क्या आप भी सुबह अच्छा, हल्का और स्वादिष्ट नाश्ता करना चाहते हैं? आइए हम आपको तीन ऐसे आसान ब्रेकफास्ट रेसिपी के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं.

Healthy Breakfast Ideas

नाश्ते में क्या बनाएं?

सुबह का नाश्ता हमारे दिन की नींव होता है. रातभर के लंबे गैप के बाद शरीर को एनर्जी, पोषण और ताजगी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, जो एक अच्छा ब्रेकफास्ट ही देता है. हेल्दी नाश्ता न सिर्फ मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, बल्कि दिमाग को एक्टिव रखने, वजन कंट्रोल करने और थकान से बचाने में भी मदद करता है. लेकिन रोज एक ही तरह का खाना बोरिंग लग सकता है और समय की कमी की वजह से अक्सर लोग नाश्ता स्किप कर देते हैं. ऐसे में जरूरी है कि हम ऐसे विकल्प चुननें जो जल्दी हों, स्वादिष्ट हों और सेहत से भरपूर भी हों. अगर आप भी ऐसे ही नाश्ते की तलाश में हैं, तो यहां हम आपको बताएंगे तीन आसान और हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी, जो आपकी सुबह को खास बना देंगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

वेजिटेबल उपमा

हल्का, स्वादिष्ट और पेट के लिए वेजिटेबल उपमा आसान नाश्ता है. वेजिटेबल उपमा सूजी से बनाया जाता है, जो पचने में हल्का होता है. इसमें प्याज, टमाटर, गाजर, हरी मिर्च, कढ़ी पत्ते और सरसों जैसे ताजे और पौष्टिक तत्व मिलते हैं, जो फाइबर और जरूरी विटामिन देते हैं.

कैसे बनाएं वेजिटेबल उपमा

विज्ञापन
  • सबसे पहले सूजी को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
  • पैन में तेल गरम कर सरसों के दाने और कढ़ी पत्ते डालें.
  • फिर उसमें कटे हुए प्याज और सब्जियां डालकर हल्का भूनें.
  • पानी और नमक डालकर उबालें, फिर भुनी हुई सूजी डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • फिर आखिर में ढककर 2-3 मिनट पकाएं और गरम परोसें व मजे से खाएं.

ओट्स पोहा

ओट्स पोहा उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो हल्का लेकिन पौष्टिक नाश्ता चाहते हैं. इसमें ओट्स के साथ प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, हल्दी, सरसों और नींबू का इस्तेमाल होता है. यह चीजें इसे स्वाद और सेहत दोनों में बेहतरीन बना देते हैं.

विज्ञापन

कैसे बनाएं-

  • ओट्स को सूखे तवे पर हल्का भून लें.
  • कढ़ाही में तेल गरम कर सरसों के दाने डालें.
  • सब्जियां डालकर नरम होने तक भूनें.
  • हल्दी और भुने ओट्स मिलाएं.
  • आखिर में 1 टीस्पून नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं.
  • अब बनकर तैयार है आपका स्वादिष्ट ओट्स पोहा.

मूंग दाल चीला

विज्ञापन

मूंग दाल चीला एक हेल्दी और लो-कैलोरी ऑप्शन है. इसमें भीगी मूंग दाल, प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, अदरक-लहसुन और हल्दी का इस्तेमाल होता है, जो शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देता है.

कैसे बनाएं-

विज्ञापन
  • सबसे पहले मूंग दाल को पीसकर चिकना बैटर बनाएं.
  • इसमें सब्जियां, मसाले और नमक मिलाएं.
  • फिर तवे पर थोड़ा तेल लगाकर बैटर को अच्छे से फैलाएं.
  • दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें और फिर उसे प्लेट में निकाल लें.
  • हरी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें और सुबह नाश्ते में अच्छे से खाएं.

यह भी पढ़ें: Boots Cleaning: महंगे बूट्स को इन चीजों से बिल्कुल ना करें साफ, वरना 1 महीने के अंदर हो सकते हैं खराब 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ