Morning Vs Evening Walk: किस समय की वॉक है फायदेमंद ? किससे होगा वजन कम

Morning Vs Evening Walk: वजन घटाने और फिट रहने के लिए अक्सर लोग वॉक पर जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वजन कम करने के लिए किस समय वॉक करनी चाहिए। आइए जानते हैं।

morning vs evening walk

morning vs evening walk

Morning Vs Evening Walk: जब वेट लॉस करने की बात आती है तो लोग योग, एक्सरसाइज और वॉक को अहमियत देते हैं। जहां कुछ लोग घंटों-घंटों जिम में पसीना बहाते हैं वहीं कुछ लोग सुबह या शाम घूमने जाते हैं। वॉक करना सिर्फ वेट लॉस के लिए ही फायदेमंद नहीं है बल्कि इससे कई गंभीर बीमारियां जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी समस्या भी कम होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि घूमने का सही समय कौन सा है? नहीं, तो आइए जानते हैं घूमने का सही समय, जिससे वेट लॉस के साथ साथ सेहत को भी फायदा मिलता है।

विज्ञापन

सुबह वॉक करने के फायदे

सुबह वॉक करने के कई फायदे होते हैं। इससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहते हैं। जब दिन की शुरुआत घूमने से होती है तो आपके पेट में कुछ ऐसे केमिकल्स रिलीज होते हैं जो आपके मूड को बेहतर बनाते हैं। इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी मजबूत होता है। सुबह की धुप से विटामिन-डी मिलता है जिससे हड्डियां मजबूत होती है। ये बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में भी मदद करता है और साथ में दिल को स्वस्थ रखता है।

विज्ञापन

morning walk

विज्ञापन

शाम को वॉक करने के फायदे

शाम को वॉक करने के अपने अलग फायदे हैं। जब आप शाम को घूमने जाते हैं तो इससे दिनभर के तनाव से मुक्ति मिलती है। शाम या रात को वॉक करने से खाना पचाने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा अगर आप घूमने के साथ एक्सरसाइज करते हैं तो इससे वेट लॉस करने में काफी मदद मिलती है।

evening walk

विज्ञापन

किस समय वॉक करने से घटता है वजन

दोनों सुबह और शाम की वॉक सेहत के लिए फायदेमंद है और दोनों ही वेट लॉस करने में मदद करती है। ये पूरी तरह से आपके शरीर और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई व्यक्ति सुबह उठ नहीं पाते हैं जिसके कारण वो सुबह सैर पर नहीं जा पाते हैं। वेट लॉस करने के लिए जरूरी है कि आप हर रोज वॉक करें। वैसे ज्यादातर लोग वेट लॉस करने के लिए मार्निंग वॉक पर जाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ