---विज्ञापन---

लाख कोशिशों के बाद भी नहीं बढ़ रहा वजन? डाइट में शामिल करें ये 5 फल, फिर देखिए चमत्कार

Fruits For Weight Gain: लाख कोशिश करने के बाद भी कई लोगों का वेट नहीं बढ़ पाता है। ऐसे में वो परेशान होकर बिना डॉक्टर की सलाह के प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। लेकिन ये उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे फ्रूट्स बताएंगे जिसका सेवन करने से आप आसानी से वजन बढ़ा सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Fruits For Weight Gain: क्या आप भी दुबलेपन से परेशान हैं? क्या आप भी वेट गेन करना चाहते हैं? अगर हां, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। वेट लूज करना जितना मुश्किल है उतना ही मुश्किल वेट गेन करना भी है। लोग वेट करने के लिए कई तरह के प्रोटीन पाउडर खाते हैं लेकिन ये उनकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि कुछ फ्रूट्स को डाइट में शामिल कर के आप अपने वजन को हेल्दी तरीके से बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो फल।

केला

जब भी वजन बढ़ाने की बात आती है तो अक्सर लोग केला खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों है। ऐसा इसलिए क्योंकि केले में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट और मैग्नीशियम मौजूद होता है। एक केले में करीब 105 कैलोरी होती है और इसके सेवन से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।

---खबर नीचे जारी है---

आम

आम खाना किसे पसंद नहीं होता है। गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल आम, वजन बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। आम में फाइबर और कई विटामिन मौजूद होते हैं। एक आम में करीब 150 कैलोरी पाई जाती है साथ ही ये पाचन में भी मदद करता है।

एवोकाडो

अगर आप भी वजन बढ़ाने का सोच रहे हैं तो एवोकाडो एक अच्छा ऑप्शन है। इस फ्रूट में हेल्दी मोनोसैचुरेटेड फैट, विटामिन-के और पोटैशियम मौजूद होता है। इसके अलावा  इसमें कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। एक एवोकाडो में करीब 322 कैलोरी होती है।

---खबर नीचे जारी है---

नारियल की मलाई

नारियल की मलाई न केवल स्वाद में बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसमें 283 कैलोरी मौजूद होती है। नारियल की मलाई हेल्दी फैट और मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड का एक अच्छा सोर्स है, जो वेट गेन करने में मदद करता है।

खजूर

खजूर खाने से शरीर में फुर्ती और एनर्जी आती है। 100 ग्राम खजूर में करीब 282 कैलोरी होती है। इतना ही नहीं इसमें कार्ब्स, मिनिरल्स, फाइबर और पोटैशियम मौजूद होता है जो वजन बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 04, 2024 12:45 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola