News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Moringa Chutney Recipe: भारतीय लोगों का खाना चटनी के बिना अधूरा होता है। बहुत से ऐसे लोग हैं जो रोजाना खाने में चटनी का सेवन जरूर करते हैं। ऐसा माना जाता है कि खाने के समय चटनी का सेवन करना सेहत और पाचन के लिए काफी ज्यादा लाभकारी होता है। इसके साथ ही अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग तरीके के जायकेदार खाने मिलते हैं। इसी तरह
राजस्थान में मोरिंगा की चटनी खूब बनाई और खाई जाती है। मोरिंगा जितना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, उसी तरह इसकी चटनी भी काफी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है।
मोरिंगा की चटनी खाने का टेस्ट कई गुना बढ़ा देती है। इसकी खास बात यह है कि इस चटनी को बनाना बेहद आसान है। अगर आप भी इस चटनी को बनाकर इसके फायदे और स्वाद का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि आप घर पर आसान तरीके से इस चटनी को कैसे बना सकते हैं।
मोरिंगा की चटनी केवल स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफ़ी ज़्यादा फायदेमंद होती है। ड्रमस्टिक की पत्तियों से बनने वाली यह चटनी के अंदर कई पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। मोरिंगा के पत्तों में विटामिन A, C, E, K और B-कॉम्प्लेक्स के अलावा कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे मिनरल्स काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो कि सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हैं।
ये भी पढे़ं- रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने से मिलेंगे शरीर को ये जबरदस्त फायदे, जानिए कैसे
एक्सपर्ट मेघना के अनुसार मोरिंगा चटनी बनाना बेहद आसान है। इसके साथ ही आप इसको कम समय में तैयार कर सकते हैं और इसके टेस्ट और पोषण का मजा ले सकते हैं। इसको बनाने के लिए सबसे पहले आप मोरिंगा के पत्तों को अच्छे से साफ पानी से धो लें और सूखने रख दें। दूसरी तरफ आप एक पैन या तो कड़ाही लें। इसके बाद आप इसमें सरसों का तेल डालें और फिर तेल के पकने के बाद आप इसमें उड़द और चना दाल डालें, साथ ही अदरक, लहसुन, प्याज, सूखी मिर्च डालें।
अब इन चीजों को अच्छे से पकने दें। फिर इसमें आप इमली का टुकड़ा, मोरिंगा की पत्तियां, नारियल का बुरादा, नमक डालकर 5–7 मिनट अच्छे से पकने दें। अब इस मिश्रण को ठंडा होने रख दें फिर इसको मिक्सी में पीस लें और चटनी बना लें।
एक्सपर्ट मेघना बताती हैं कि इस तरह आपकी चटनी तो रेडी हो जाएगी, लेकिन इसको और भी टेस्टी करने के लिए आप मोरिंगा की चटनी में तड़का लगा सकते हैं। तड़का लगाने के लिए सबसे पहले आप एक तड़का पैन में थोड़ा सा घी लें, फिर इसमें हींग, करी पत्ते, राई का छोटा चम्मच डालें। इस तरह से आपकी चटनी रेडी हो जाएगी, साथ ही खाने में भी काफी ज्यादा स्वाद लगेगी और सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होगी।
ये भी पढे़ं- Healthy Breakfast: नाश्ते में ब्रेड नहीं खाए ये टेस्टी पराठा, स्वाद के साथ मिलेगा फाइबर और प्रोटीन
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।