रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने से मिलेंगे शरीर को ये जबरदस्त फायदे, जानिए कैसे

Health Tips: ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि चने का सेवन सब्जी या फिर सलाद के तौर पर करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप भीगे हुए चने का सेवन रोजाना सुबह खाली पेट करते हैं, तो इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं? अगर नहीं, तो आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसके बारे में गहराई से।

रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने से मिलेंगे शरीर को ये जबरदस्त फायदे, जानिए कैसे

Health Tips: चने जितने स्वादिष्ट लगते हैं खाने में, उतने ही सेहत के लिए भी वरदान होते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि चनों का सेवन करना पसंद नहीं करते, जबकि कुछ लोग रोजाना इनका सेवन करते हैं, लेकिन उनके फायदों से अनजान हैं। क्या आप भी उन्हीं लोगों में से हैं? तो आइए जानते हैं रोज़ सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने के फायदों के बारे में, जिनके सेवन से आपके शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं।

विज्ञापन

कब्ज में राहत

एक्सपर्ट के अनुसार ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको कब्ज की दिक्कत होती है। ऐसे लोगों को भीगे हुए चने का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर होता है।

विज्ञापन

त्वचा के लिए फायदेमंद

लोग सुंदर त्वचा पाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। ऐसे लोगों को भीगे हुए चने का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन्स त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ये झुर्रियों और मुहांसों को भी कम करने में सहायक है।

वजन घटाने में मददगार

एक्सपर्ट के अनुसार अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो भीगे चने का सेवन करें। चनें खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे अनावश्यक खाने की इच्छा कम हो जाती है।

विज्ञापन

पथरी की समस्या में राहत

जिनको पथरी की समस्या है उनको रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए चने का सेवन जरूर करना चाहिए। चने में फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे त्तव होते हैं, जो किडनी को स्वस्थ बनाए रखते हैं और पथरी की समस्या को कम करने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

हड्डियों को मजबूत बनाता है

भीगे हुए चने में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाते हैं।

डायबिटीज में लाभदायक

रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाना डायबिटीज वालों के लिए बेस्ट हैं। चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है।

विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

भीगे चने में फोलेट, आयरन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद जरूरी होते हैं। यह गर्भस्थ शिशु की ग्रोथ में भी सहायक होते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ